Skip to main content

ताजा खबर

काला जादू या टेक्निक? शाकिब अल हसन के बैंड चबाते हुए बल्लेबाजी करने की असली वजह का हुआ खुलासा

काला जादू या टेक्निक? शाकिब अल हसन के बैंड चबाते हुए बल्लेबाजी करने की असली वजह का हुआ खुलासा

Shakib Al Hasan (Source: X)

शाकिब अल हसन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। भारत-बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपने अनोखे कारनामे से सबका ध्यान खींचा। क्रिकेट के मैदान में फील्डिंग या बैटिंग करते समय खिलाड़ियों का च्युइंग गम चबाने का दृश्य अक्सर देखने को मिलता है।

लेकिन शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी के दौरान गले में लटका काला धागा चबाते हुए देखा गया। गौर करने वाली बात ये है कि जब वह स्ट्राइक ले रहे होते हैं तभी वह उस धागे को मुंह में दबाते हैं, वरना नॉन – स्ट्राइकर पर खड़े रहने के दौरान वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते हैं।

शाकिब की ये हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है। कई फैंस ने उनकी इस हरकत को काला जादू बोला तो कई ने अंधविश्वास। आप भी सोच रहे होंगे की आखिर शाकीब अल हसन ने मुंह में ये क्या दबा कर रखा है। लेकिन आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताए की आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है।

आकाश चोपड़ा ने बताया शाकिब अल हसन ने क्यों मुंह में बैंड रखकर की बैटिंग 

“शाकिब अपने सिर को मिड ऑन की ओर रखने की कोशिश में ऐसा कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें किसी ने बताया होगा कि आपका सिर स्थिर नहीं रह रहा है। जिससे आपकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए शाकिब ने धागा बांध रखा है और वो जब बल्लेबाजी के लिए तैयार होते हैं तो अपने सिर को बाईं और मोड़ने की कोशिश करते हैं।”

“धागा उन्होंने इसलिए लगाया कि यदि उनका सिर दूसरी ओर जा रहा है तो उन्हें एहसास दिलाए कि आपका सिर गलत दिशा में जा रहा है। ऐसे में जब शाकिब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने काले रंग धागा मुंह से दबाकर लगाए हुए थे।”

राहुल द्रविड़ पहले कर चुके हैं ऐसा: आकाश चोपड़ा 

चोपड़ा का मानना ​​है कि शाकिब ने पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ की किताब से सीख ली है-

“द्रविड़ (दाएं हाथ के बल्लेबाज) ने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की (लेकिन किसी बैंड के साथ नहीं), क्योंकि वह हमेशा अपने सिर को अपने बाएं कंधे के करीब रखने की कोशिश करते थे। अगर बल्लेबाज के तौर पर आपका सिर आपके आगे वाले कंधे पर है, तो आपके सामने वाले पैर की मूवमेंट सीधी होगी। शाकिब यही कर रहे हैं।”

देखें वीडियो 

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...