
Priya Punia. (Photo Source: Twitter)
ऑस्ट्रेलिया ‘A’ महिला टीम और इंडिया ‘A’ टीम के बीच आज यानी 7 अगस्त को ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड में तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में इंडिया ‘A’ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान की ओर से तहलिया विल्सन और कैटी मैक ने शुरुआत तो काफी धीमी की लेकिन उन्होंने नेट रन रेट को 6 के ऊपर ही रखा। तहलिया विल्सन ने इस मुकाबले में 34 गेंद में 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
यही नहीं तहलिया विल्सन ने कैटी मैक के साथ पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। मैक ने इस मैच में 31 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और उन्होंने लगातार अंतराल में विकेट लिए। मेजबान एक समय अपने पांच विकेट 14.5 ओवर में 116 रन पर खो चुकी थी लेकिन इसके बाद निकोल फार्टम और Maddy Darke के बीच छठवें विकेट के लिए 47 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ‘A’ ने इंडिया ‘A’ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट को पर 163 रन बनाए।
इंडिया ‘A’ टीम की ओर से सायका इशाक ने तीन विकेट झटके जबकि सयाली सदगिरे ने दो विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम की गेंदबाजों ने अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया।
यहाँ देखे:- बांग्लादेश की बुरी स्थिति पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया ‘A’ टीम ने इस मुकाबले को पांच रनों से अपने नाम किया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया टीम ने श्वेता सहरावत को चौथे ओवर में ही खो दिया। उस समय टीम का स्कोर 27 रन था। यही नहीं उमा छेत्री भी जल्द आउट हो गई और भारत का स्कोर 36 रन पर दो विकेट था। हालांकि इसके बाद प्रिया पुनिया और तनुजा कांवर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। तनुजा कंवर ने इस मैच में 22 रन बनाए।
हालांकि भारतीय टीम के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही की महत्वपूर्ण समय पर किरण नवगिरे और सजीवन संजना रनआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिया पुनिया ने 59 गेंदों में 76 रनों की धुआंधार पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी डे और Maitlan Brown ने 2-2 विकेट झटके। मेजबान ने इस मैच को पांच रनों से अपने नाम किया।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

