Skip to main content

ताजा खबर

कानपूर टेस्ट में रोहित और जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी, ठोका टेस्ट इतिहास का सबसे तेज पचासा

कानपूर टेस्ट में रोहित और जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी, ठोका टेस्ट इतिहास का सबसे तेज पचासा

Rohit Sharma & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फैंस को आज टेस्ट क्रिकेट में टी20 का मजा दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इन दोनों ने मिलकर तीन ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह अभी तक का किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।

भारत ने लगाया टेस्ट इतिहास का सबसे तेज पचासा

भारत ने इस मामले में इंग्लैंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंग्लैंड ने इसी साल ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में 50 रन ठोके थे, भारत ने तीन ओवर में ही यह कारनामा कर इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज पचास रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भी इंग्लैंड है। उन्होंने 1994 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे।

वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी इंग्लैंड का नाम ही आता है, जिसने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ 5 ओवर में 50 रन ठोके थे। कानपुर टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है और इस मैच में रिजल्ट लाने के लिए दोनों टीमों को कुछ चमत्कार ही करना पड़ेगा। बांग्लादेश को 233 रनों पर समेटने के बाद रोहित और जायसवाल जिस अंदाज में बैटिंग करने आए समझ आ गया था कि भारत को जीत से कम कुछ नहीं चाहिए।

बांग्लादेश टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए 51 रन बना डाले। हालांकि अगले ओवर में हालांकि भारत को रोहित के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर मेहंदी हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित ने तो पहली दो गेंदों पर छक्का लगाकर अपना इरादा बिल्कुल साफ कर दिया था। इसके बाद खबर लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल भी 51 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...