Skip to main content

ताजा खबर

कानपुर टेस्ट शुरू होने से पहले हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख खुद Virat Kohli भी हो गए हैरान

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

कानपुर में लोकल खिलाड़ियों के बीच Virat Kohli का क्रेज देखने लायक था, हर कोई कोहली के साथ तस्वीर लेने के लिए भाग रहा था। वहीं अब टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है, मैच शुरू होने से ठीक पहले विराट का एक वीडियो सामने  आया है और हद से ज्यादा वायरल हो गया।

कुलदीप यादव को फिर से नहीं मिला मौका

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच इस समय कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, लेकिन इस दूसरे मैच में भी कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला है। ग्रीन पार्क स्टेडियम कुलदीप का घरेलू मैदान है, लेकिन उसके बाद भी कुलदीप को मौका नहीं दिया गया है। जिसे लेकर फैन्स में काफी गुस्सा है और कप्तान रोहित के खिलाफ ट्वीट हो रहे हैं। दूसरी ओर इस टेस्ट मैच में एक फिर से Virat Kohli और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर सभी की नजर होगी, ये दोनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में सुपर फ्लॉप रहे थे अपने बल्ले से। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी टीम इंडिया 1-0 से आगे है, वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी और उसमें कुल 3 मैच होंगे।

लोग अब Virat Kohli को भगवान मानते हैं

*कानपुर के मैदान से Virat Kohli का एक नया वीडियो हो रहा है सुपर वायरल।
*ये वीडियो तब का है जब विराट बल्लेबाजी अभ्यास के लिए जा रहे थे मैच से पहले।
*इस दौरान ग्राउंड स्टाफ का एक बंदा पहुंचा विराट के पास और छुए उनके पैर।
*ये सब देख खुद कोहली भी हुए हैरान, वहीं फैन्स को ये वीडियो आ रहा है काफी पसंद।

Virat Kohli का ये वीडियो हो रहा है सुपर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...