Skip to main content

ताजा खबर

कर्नाटक का साथ छोड़ आगामी घरेलू सीजन में नागालैंड की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे जगदीश सुचिथ

Mumbai: Mumbai Indians player Jagadeesha Suchith celebrates fall of a wicket during the first qualifier match of IPL 2015 between Mumbai Indians and Chennai Super Kings at Wankhede Stadium in Mumbai on May 19, 2015. (Photo: Nitin Lawate/IANS)

कर्नाटक के बेहतरीन ऑलराउंडर जगदीश सुचिथ को आगामी घरेलू सीजन में नागालैंड की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। दरअसल जगदीश सुचिथ को 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से ज्यादा मौके नहीं मिले थे। टीम में अभिनव मनोहर, कृष्णप्पा गौतम और Manoj Bhandage जैसे शानदार खिलाड़ी होने की वजह से जगदीश सुचिथ को पिछले घरेलू सीजन में कर्नाटक की ओर से ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले थे और इसी वजह से अनुभवी ऑलराउंडर ने आगामी सीजन में नागालैंड से जुड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन 2023 और 2024 के घरेलू सीजन में उन्हें बहुत ही कम मैच खेलने को मिले। जगदीश सुचिथ के मुताबिक आगामी सीजन में उन्हें नागालैंड की ओर से तीनों ही प्रारूपों में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने को मिलेंगे और अगर वो इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आईपीएल 2025 सीजन में उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

जगदीश सुचिथ ने किक्ट्रैकर को बताया कि, ‘मुझे लगता है कि इस समय मुझे बहुत ही कम मौके मिल रहे हैं। पिछले दो सीजन में मैंने कर्नाटक की ओर से ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। दो सीजन पहले मैंने सिर्फ मुश्ताक अली ट्रॉफी में ही भाग लिया था और विजय हजारे ट्रॉफी में खेल नहीं पाया था। पिछले सीजन में मुझे मुश्ताक अली में खेलने को नहीं मिला और सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी में मैंने भाग लिया।

यह मेरे लिए बहुत ही मुश्किल फैसला था। आईपीएल 2022 के बाद मुझे इस टूर्नामेंट में भी किसी ने नहीं चुना और यही वजह है कि अब मैं नागालैंड की ओर से खेलने का फैसला कर रहा हूं।’

एलिट टीम के खिलाफ जगदीश सुचिथ जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे

बता दें, इस शानदार खिलाड़ी ने आईपीएल में सिर्फ 22 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 31.68 के औसत से 19 विकेट झटके हैं। हाल ही में खत्म हुए महाराज ट्रॉफी में जगदीश सुचिथ की टीम मेसुरु वॉरियर्स ने जीत हासिल की थी। इस खिलाड़ी ने महाराजा ट्रॉफी 2024 में 12 मैच में 12 विकेट झटके थे और 161 रन भी बनाए थे।

जगदीश सुचिथ ने आगे कहा कि, ‘इस साल मुझे ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने हैं और एलिट टीम के खिलाफ भी मैं अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहूंगा। नागालैंड की ओर से भी मैं जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहूंगा। मेरा यही लक्ष्य है कि घरेलू क्रिकेट में मैच विनिंग प्रदर्शन करके आईपीएल में एक बार फिर से मुझे खेलने का मौका मिले।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...