Skip to main content

ताजा खबर

कपिल शर्मा के टाॅक शो पर MS धोनी के हेलिकाॅप्टर शाॅट को नहीं पहचान पाए रोहित, देखें वायरल वीडियो

Axar Patel and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

इस साल हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में अपने नाम किया था। तो वहीं इस टीम के पांच खिलाड़ी हाल में ही काॅमिडियन कपिल के शर्मा के टाॅक शो ‘The Great Indian Kapil Show’ पर नजर आए हैं।

इस दौरान कप्तान रोहित का साथ देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम से सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे भी शो पर पहुंचे। तो वहीं इस दौरान शो में रोहित को एमएस धोनी के नाम का कार्ड मिलता है, और दूसरे क्रिकेटर को उस खिलाड़ी की एक्टिंग करनी है और रोहित को उस क्रिकेटर का नाम पहचानना होता है।

चूंकि रोहित ने पहले से कार्ड नहीं देखा था कि तो वह अक्षर पटेल द्वारा की गई एक्टिंग से धोनी को नहीं पहचान पाते है। अक्षर ने वर्ल्ड कप 2011 में धोनी द्वारा लगाए छक्के की एक्टिंग की, लेकिन रोहित इसे नहीं पहचान पाए। लेकिन इस दौरान सूर्यकुमार यादव धोनी के आइकाॅनिक हेलिकाॅप्टर शाॅट की एक्टिंग करते हैं, तो रोहित तुरंत MSD का नाम लेते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा अगर धोनी को पहचानना है तो हेलिकाॅप्टर घुमाओ ना।

देखें इंटरनेट पर रोहित शर्मा की यह वायरल वीडियो

Thalla for a reason 🙌 #iykyk

Watch the new episode of #TheGreatIndianKapilShow Season 2, this Funnyvaar, 8 pm, only on Netflix!

#TheGreatIndianKapilShowOnNetflix pic.twitter.com/JdIf2D9WGU

— Netflix India (@NetflixIndia) October 3, 2024

दूसरी ओर, आपको रोहित शर्मा के बारे में जानकारी दें तो वह हाल में ही खत्म हुई बांग्लादेश के खिलाफ, दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस सीरीज में टीम इंडिया ने रोहित की अगुवाई में बांग्लादेश का व्हाइट वाॅश करते हुए, टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।

तो वहीं अब रोहित भारतीय टीम की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी में होने वाले पहले मैच से होगी। तो इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच पुणे, तो तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बाद, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ हाल में तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली वृंदावन...

‘उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह क्रिकेट का हिस्सा है’ – बेंच पर बिठाए जाने पर वैभव सूर्यवंशी का बयान

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) भारत के टी20आई मैचों के दौरान प्लेइंग XI में शामिल न किए जाने को लेकर हुई बहस के बाद वैभव...

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...