Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, 25 वर्षीय युवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, 25 वर्षीय युवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, और यहां पर दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज जारी है। तो वहीं टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं अब कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आज 15 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

साथ ही बता दें कि पहली बार टीम की कमान 25 वर्षीय युवा ऑलराउंडर हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में सौंपी गई है। गौरतलब है कि टीम के व्हाइट बाॅल फाॅर्मेट के रेगुलर कप्तान जोस बटलर अभी तक पिंडली की इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं। इस वजह से टीम की कमान युवा ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है।

देखने लायक बात होगी कि ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाली है? साथ ही इस टीम में ज्यादातर उन्हीं इंग्लिश खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो इस समय जारी टी20 सीरीज टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, ECB ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो को इस सीरीज के चयन के लिए नजरअंदाज किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कर्स, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, जॉन टर्नर।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे 19 सितंबर, गुरूवार – ट्रेंट ब्रिज, नाॅटिंघम

दूसरा वनडे 21 सितंबर, शनिवार – हेडिंग्ली, लीड्स

तीसरा वनडे 24 सितंबर, मंगलवार – रिवरसाइड ग्राउंड, चैस्टर-ले-स्ट्रीट

चौथा वनडे 27 सितंबर, शुक्रवार – लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

पांचवां वनडे 29 सितंबर, रविवार – काउंटी क्रिकेट ग्राउंड ब्रिस्टल

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...