Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया का ये वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर बनेगा PBKS का अगला कोच, इससे पहले DC के लिए कर चुका है काम

ऑस्ट्रेलिया का ये वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर बनेगा PBKS का अगला कोच, इससे पहले DC के लिए कर चुका है काम
Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स के खेमे में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन खबरें हैं कि दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के पूर्व हेड कोच से हाल के दिनों में पंजाब किंग्स ने संपर्क किया था और पोंटिंग अब इस पर विचार कर रहे हैं।

बता दें कि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर ने सात सालों तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम किया। उन्होंने आगामी सीजन से पहले कोचिंग कर्तव्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अलग होने का फैसला किया। महान बल्लेबाज वर्ष 2018 में आईपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल हुए। उनके सक्षम मार्गदर्शन में, डीसी 2019 के बाद से लगातार तीन बार लीग के प्लेऑफ के दौर में जगह बनाने में कामयाब रहा। वहीं 2020 में टीम IPL फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

रिकी पोंटिंग को लेकर कुछ दिनों में PBKS करेगी आधिकारिक ऐलान

हालांकि, पंजाब किंग्स की ओर से अभी तक रिकी पोंटिंग को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है फ्रेंचाइजी और प्लेयर के बीच डील लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक ऐलान अब से कुछ ही दिन में होने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स की ही तरह पंजाब किंग्स की टीम भी अब तक एक भी बार खिताब जीत नहीं पाई है। उसे भी अपने पहले खिताब की तलाश है।

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रिकी पोंटिंग के पंजाब के साथ जुड़ने पर क्या-क्या बदलाव होता है। पोंटिंग ने अभी हाल ही में स्क्वाई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना काम पूरा कर लिया है। लेकिन अगले कुछ हफ्तों में आईपीएल में कुछ अवसर आ सकते हैं, और हम देखेंगे कि क्या होता है। यानी उन्होंने इस बारे में पहले ही ​हिंट दिया था, जो अब सामने आ रहा है।

आपको ये भी बता दें कि, अभी तक ​बीसीसीआई की ओर से रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी महीने के आखिर में रिटेंशन को लेकर सभी नियम आएगी। इसके बाद ही तय होगा कि टीमें अपने ​कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT: क्या क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट? आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट

Phil Salt (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रजत...

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर...

2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Harmanpreet Kaur honoured with Padma Shri award (image via X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...