Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया का यह अनुभवी ऑलराउंडर चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे से हुआ बाहर

Cameron Green (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। दरअसल कैमरून ग्रीन की पीठ पर चोट लग गई है और इसी वजह से वो अब इंग्लैंड दौरे से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। यही नहीं कैमरून ग्रीन का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद इस बात की घोषणा की है कि कैमरून ग्रीन अब इंग्लैंड दौरे के बचे हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से भाग नहीं ले पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को नवंबर 22 से भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान कैमरून ग्रीन चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ में काफी दर्द हो रहा था। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में कैमरून ग्रीन ने दो विकेट झटके थे और बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 45 रन भी बनाए थे। स्कैन में पता चला है कि यह चोट काफी गंभीर है और इसी वजह से कैमरून ग्रीन अब अपने घर वापस लौट चुके हैं।

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है

बता दें, 5 मैच की वनडे सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरी वनडे को टीम ने 68 रनों से जीता था। तीसरा मैच इंग्लैंड ने DLS नियम के तहत 46 रनों से अपने नाम किया था।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी कैमरून ग्रीन को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि स्कॉटलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में उन्होंने सभी मुकाबलों में भाग लिया था।

ऑस्ट्रेलिया को उनकी कमी काफी खलेगी। यही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी है जो पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से चोटिल हुए हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर मेजबान इस मैच को अपने नाम करके सीरीज में बने रहना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...

The Hundred 2026: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान टूर्नामेंट से बाहर

Mustafizur Rahman (image via X) बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान 2026 हंड्रेड से बाहर हो गए हैं। बर्मिंघम फीनिक्स ने पुष्टि की है...

ZIM vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 1st T20I: India opted to bowl first (image via Fancode) 23 जुलाई 2026 को 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20आई में, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने...

जिम्बाब्वे दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी पर कैफ का बड़ा बयान, कहा ‘अभी वह शायद घबराया हुआ हो’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय थोड़ा दबाव और घबराहट महसूस कर रहे...