Skip to main content

ताजा खबर

“ऐसा लगता है कि मैदान पर हमारे पास बहुत सारे कप्तान हैं”- हार्दिक को उपकप्तानी से हटाए जाने पर बोले सूर्या

“ऐसा लगता है कि मैदान पर हमारे पास बहुत सारे कप्तान हैं”- हार्दिक को उपकप्तानी से हटाए जाने पर बोले सूर्या
Hardik Pandya Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उप-कप्तानी में हुए फेरबदल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में, हार्दिक पंड्या की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जिन्होंने 2022 तक इस फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हार्दिक पांड्या अभी भी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पांड्या भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन गौतम गंभीर के भारतीय टीम के कोच बनने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। सूर्यकुमार को पूर्णकालिक कप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया, जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तानी सौंपी गई।

Hardik Pandya के साथ अपना रिश्ते पर खुलकर बोले Suryakumar

सूर्यकुमार ने ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘उनके (हार्दिक) साथ मेरा रिश्ता वास्तव में बहुत अच्छा रहा है। हम बहुत लंबे समय से खेल रहे हैं।’’ भारतीय टी20 कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे अभी भी 2018 याद है जब मैं मुंबई इंडियंस से जुड़ा था और आज तक उस टीम का हिस्सा हूं। यह (भारतीय टीम की कप्तानी) सिर्फ अतिरिक्त जिम्मेदारी है, जो मुझे मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मैदान के बाहर और अंदर अच्छे दोस्त हैं। जब हम फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापस जाते हैं, तो यह (कप्तानी) उसके पास आ जाती है, इसलिए मैं थोड़ा आराम कर सकता हूं। हम जानते हैं कि हम टीम के साथ आगे क्या चाहते हैं।’’ सूर्यकुमार ने अक्षर को उपकप्तान बनाए जाने के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘अक्षर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हमने देखा कि उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में क्या किया था। वह काफी लंबे समय से टीम के साथ हैं।’’

भारत अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप का सह-मेजबान है और अक्षर को जिम्मेदारी सौंपना भविष्य के लिए बीसीसीआई के दृष्टिकोण को दर्शाता है। सूर्यकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यह व्यक्तिगत भूमिकाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व समूह के बारे में अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक भी नेतृत्व करने वाले समूह का हिस्सा है। जब हम बैठते हैं, तो हम तय करते हैं कि हमें आगे खेल में क्या करना है और मैदान पर भी हम विचार विमर्श करते है। वह हमेशा मेरे आसपास रहता है। ऐसा लगता है कि मैदान पर हमारे पास बहुत सारे कप्तान हैं।’’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...