Skip to main content

ताजा खबर

एलिसा हीली को चीयर करने के लिए शारजाह स्टेडियम पहुंचे मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान सिंगल डिजिट स्कोर पर हुई आउट

Mitchell Starc and Alyysa Healy (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया और अपनी पत्नी एलिसा हीली को स्टैंड्स पर बैठकर जमकर चीयर करते हुए देखा गया।

बता दें कि ऐसा काफी बार देखा गया है की महत्वपूर्ण मुकाबलों में मिचेल स्टार्क अपनी पत्नी एलिसा हीली को चीयर करने स्टेडियम में आए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें मिचेल स्टार्क शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड्स पर बैठे हुए हैं। वो हीली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भी चीयर करते हुए नजर आए।

Mitchell Starc at Sharjah to support Alyssa Healy & Australia in the T20I World Cup ❤️ pic.twitter.com/G0WYUrVcVW

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2024

श्रीलंका के खिलाफ फेल हुई ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान

मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षिता माधवी ने 23 रनों की पारी खेली जबकि निलक्षी डी सिल्वा ने 29* रन बनाए। अनुष्का संजीवनी ने 16 रनों का योगदान दिया। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओर से मेघन शट ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा Sophie Molineux ने दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से कप्तान एलिसा हीली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और चार रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया टीम की भी शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है हालांकि उन्हें यह मैच जीतने के लिए सिर्फ 94 रन ही बनाने हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है जबकि श्रीलंका को इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

फिलहाल तीन विकेट जल्द गिरने के बावजूद आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। टीम इस मैच को जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

Mohammad Amir gains UK citizenship (image via getty) 34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे...

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...

IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, KKR vs MI: Stats Review (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस को चार...

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...