Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड मॉल के बाहर युवा क्रिकेट फैन के लिए बेबीसिटर बने Rishabh Pant, वायरल हुआ वीडियो 

एडिलेड मॉल के बाहर युवा क्रिकेट फैन के लिए बेबीसिटर बने Rishabh Pant वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला गया, जो ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से जीत के बाद सिर्फ ढाई दिन में खत्म हो गया। तो वहीं अब बीजीटी सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा, ब्रिसबेन में होने वाला है।

हालांकि, इस मैच से पहले अपने बिजी क्रिकेटिंग शेड्यूल से अनुभवी विकेटकीपर ने थोड़ा समय निकाला और ऑस्ट्रेलिया घूमने निकले। इसी बीच एडिलेड में एक माॅल के बाहर, पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पंत एक छोटी बच्ची के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। साथ ही थोड़े समय के लिए पंत एकदम बेबीसिटर भी बन गए।

देखें Rishabh Pant की ये वायरल वीडियो

गौरतलब है कि भारतीय टीम को बीजीटी सीरीज के पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंत भारतीय टीम के साथ जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे।

इस दौरान वह पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने, जिन्होंने औशेयनियन महाद्वीप में शतक लगाया। साथ ही इस सीरीज के दौरान पंत की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ नोंकझोंक भी काफी वायरल हुई थी।

साथ ही जब भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज में हराया, तो पंत ने उस दौरान भी अहम योगदान दिया था। पंत ने उस दौरे के सिडनी मैच की चौथी पारी में 97 रनों की पारी खेली। तो वहीं गाबा, ब्रिसबेन में 89* रनों की शानदार पारी खेल, भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

खैर, अब जब जारी बीजीटी सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा, ब्रिसबेन में होने वाला है। तो इस हिसाब से पंत की भूमिका भारतीय टीम में और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। देखने लायक बात होगी कि वह इस मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...