Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड टेस्ट मैच में Travis Head की शतकीय पारी की पत्नी जेस हेड ने की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज 

एडिलेड टेस्ट मैच में Travis Head की शतकीय पारी की पत्नी जेस हेड ने की जमकर तारीफ सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज

Travis Head (Image Credit- Twitter X)

AUS vs IND 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच BGT सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। आज 7 दिसंबर को मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है। तो वहीं मैच के दूसरे दिन विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं।

भारत की पहली पारी के 180 रनों पर सिमटने के बाद, हेड ऑस्ट्रेलिया की ओर से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, और उन्होंने आते ही अपने चित-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया।

इसके बाद 76 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर हेड को मोहम्मद सिराज से एक जीवनदान भी मिला। अंत में हेड ने 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली। इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर मजबूत पकड़ बना ली।

दूसरी ओर, हेड की इस कमाल की पारी की उनकी पत्नी जेस हेड जमकर तारीफ करती हुई नजर आई हैं। बता दें कि खिलाड़ी की शतकीय पारी के बाद जेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट की है।

इस दौरान उन्होंने अपने हाल में ही जन्मे बच्चे के साथ एक फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- हैरिसन का पहला क्रिकेट मैच और पिताजी का शो देखने को मिला। चलते रहो ट्रैव (Harrison’s first cricket match and dad put on a show!! Go Trav)

देखें जेस हेड की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

एडिलेड टेस्ट मैच में Travis Head की शतकीय पारी की पत्नी जेस हेड ने की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाई 157 रनों की बढ़त

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने पहली पारी में सिर्फ 180 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए हैं और भारत पर 157 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड (140) के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 64 रनों की शानदार पारी खेली। फिलहाल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...