Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड टेस्ट मैच में विवाद के लिए मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, तो ट्रैविस हेड को लगाई फटकार

एडिलेड टेस्ट मैच में विवाद के लिए मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, तो ट्रैविस हेड को लगाई फटकार

IND vs AUS (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज जारी है। तो वहीं पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा पिंक बाॅल टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला गया। मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल कर, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

तो वहीं इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बाएं हाथ के विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड के बीच विवाद देखने को मिला था। दोनों के बीच हुए मैदानी नोंकझोंक की वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हुई थी।

दूसरी ओर, अब इस विवाद के लिए आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका है, तो वहीं हेड को फटकार लगाई है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह दोनों खिलाड़ियों का पिछले 24 महीनों में पहला ऑफेंस था।

गौरतलब है कि यह घटना एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर में देखने को मिली, जब सिराज ने हेड को बोल्ड किया और ऑस्ट्रेलिया चेंज रूम की ओर इशारा करते हुए उन्हें एनिमेटेड विदाई दी। हेड ने मैदान छोड़ने से पहले, सिराज को मौखिक रूप से जवाब दिया। इसके बाद मैदानी अंपायर्स सिराज से कुछ बातचीत भी करते हुए नजर आए थे।

सिराज और हेड ने किए ये उल्लंघन

अनुभवी सिराज को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक है या जो आउट होने पर बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं।

तो वहीं ट्रैविस हेड को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायता कर्मियों, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है।

खिलाड़ियों पर ये आरोप मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी, रिचर्ड इलिंगवर्थ और थर्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने लगाए। साथ ही दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इसलिए किसी भी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...