Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की फाॅर्म को लेकर काफी चिंतित हैं मदनलाल, कहा- सवाल उठेंगे…

एडिलेड टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की फाॅर्म को लेकर काफी चिंतित हैं मदनलाल, कहा- सवाल उठेंगे…

Rohit Sharma and Madanlal (Image Credit- Twitter X)

एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से हार के बाद, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। तो वहीं अब रोहित की आलोचना करने वालों में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल का जुड़ गया है।

गौरतलब है कि जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज के एडिलेड में हुए में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट में, भारतीय टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं यह रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में लगाता चौथी हार है। रोहित भारत की ओर से कप्तानी करते हुए लगातार चार टेस्ट मैच गंवाने वाले चौथे कप्तान भी बन गए हैं।

इसके अलावा कप्तानी में फेल होने के अलावा रोहित का बल्ला भी पिछले कुछ समय से नहीं चल रहा है। एडिलेड में हुए मैच की बात करें तो दोनों पारियों में रोहित के बल्ले से महज 9 रन निकले। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच सीरीज में रोहित का औसत 10.50 और बांग्लादेश के खिलाफ 15.17 का रहा, जो काफी चिंताजनक है।

मदनलाल ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, मदनलाल ने रोहित शर्मा को लेकर एनडीटीवी के हवाले से कहा- उनकी (रोहित) फॉर्म पर सवाल उठेंगे, उन्हें बहुत सारी असफलताएं मिली हैं। वह एक शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ी हैं, लेकिन आपको रन बनाने होंगे।

मदनलाल ने आगे कहा- कई बार जब आपकी फॉर्म अच्छी नहीं होती, तो इसका असर आपकी कप्तानी पर पड़ता है। उनकी फॉर्म एक मैच दूर है, लेकिन उन्हें रन बनाने होंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस स्थान पर खेलता है, उसके रन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। आप केवल रन बनाकर ही खिलाड़ियों की आलोचना करना बंद कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...