Skip to main content

ताजा खबर

“एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए”- पूर्व हेड कोच का बड़ा बयान

एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए- पूर्व हेड कोच का बड़ा बयान

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। रोहित व्यक्तिगत कारणों से पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और पर्थ में टीम से तब जुड़े जब सीरीज का पहला मैच अपने चरम पर था। उस मैच में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

अनुभवी रोहित शर्मा ने प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ भारत के दो दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि, बारिश के कारण ये मैच एक दिन का हुआ, जिसमें रोहित नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए और 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। कैनबरा से एडिलेड पहुंचने के बाद रोहित शर्मा ने जमकर नेट्स में पसीना बहाया है।

रोहित शर्मा की बैटिंग पोजीशन को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री भी चाहते हैं कि रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करें, जहां टीम की जरूरत है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, “यह एक बड़ी बढ़त भारत के लिए है, क्योंकि उनकी गुणवत्ता पर कोई संदेह नहीं है। वह बहुत अनुभवी हैं। आपको मध्यक्रम में उस अनुभव की आवश्यकता है।” ओपनर के तौर पर एडिलेड में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल नजर आ सकते हैं, जिन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने आगे कहा, “वह इतना अनुभवी है कि वह समझ सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को देखते हुए कि वह सबसे ज्यादा खतरनाक कहां है। ऑस्ट्रेलिया उसे कहां नहीं देखना चाहेगा? यही वह स्थान है जिसे उसे चुनना चाहिए और वह इस ग्रुप का लीडर है, इसलिए वह ऐसा करने का जोखिम उठा सकता है।”

टीम मैनेजमेंट भी शायद केएल राहुल और यशस्वी के साथ ही पारी की शुरुआत एडिलेड में करना चाह रहा है, क्योंकि दोनों ने अभ्यास मैच और नेट्स में साथ-साथ बल्लेबाजी की है। वहीं, रोहित शर्मा फिर आपको नंबर पांच या 6 पर खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि तीन पर शुभमन गिल और चार पर विराट कोहली होंगे।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...