Skip to main content

ताजा खबर

एक साल पुराना अजीब रन-आउट वीडियो हुआ वायरल; क्या आपने देखा?

एक साल पुराना अजीब रन-आउट वीडियो हुआ वायरल क्या आपने देखा

ECL 2023, Match 9 Royal Roma vs Asian Latina match Hightlights (Source X)

ECL 2023, Match 9: Royal Roma vs Asian Latina match Hightlights: 12 सितंबर 2023 को यूरोपीय क्रिकेट सीरीज (ECS) 2023 के मैच नौ में एशियन लैटिना और रॉयल रोमा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ था। यह मैच रोम, इटली में खेला गया, और यह मैच काफी चर्चा का विषय था। दरअसल, इस मैच ने आखिरी पलों में एक अजीबो-गरीब मोड़ लिया था।

मैच की शुरुआत:

मैच की बात करें तो रॉयल रोमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 110/5 का स्कोर बनाया। ख्वानी लाकनवाल ने 25 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल को मजेदार बना दिया। उन्होंने इस पारी में सात छक्के लगाए थे। जवाब में, एशियन लैटिना ने भी जोरदार खेल दिखाया। लेकिन, खान सलीम की 12 गेंदों में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी के बावजूद, उनकी टीम 109/8 पर सीमित रही।

आखिरी ओवर का रन आउट 

मैच का निर्णायक पल अंतिम गेंद पर आया। एशियन लैटिना को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी। रॉयल रोमा के उमर शाहजाद ने अंतिम ओवर की गेंदबाजी की और एक शानदार गेंद डाली। गेंद जशनप्रीत सिंह को बीट करते हुए सीधे विकेटकीपर मुहम्मद अरिफ के पास पहुंची। सिंह ने एक रन के लिए दौड़ने का प्रयास किया, और अरिफ ने गेंद को नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर फेंक दिया।

अब, शाहजाद, जो बॉलर एंड पर खड़े थे, उन्होंने गेंद को पकड़ कर आउट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी टांग से उछलकर स्टंप्स से टकरा गई। इस अजीबोगरीब रन-आउट के कारण एशियन लैटिना को एक रन से रोमांचक जीत मिली। शाहजाद ने यह देखते ही खुशी से जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, विपक्षी टीम पूरी हैरान थी और बाकी दर्शकों की हंसी नहीं रुक रही थी।

1 साल बाद अब वायरल हो रहा है वीडियो 

इस मजेदार रन-आउट का वीडियो यूरोपीय क्रिकेट के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया गया था और 1 साल बाद यह अब तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो ने अब तक 610,000 से अधिक व्यू और 1,400 से अधिक लाइक्स प्राप्त किए हैं।

वीडियो देखें:

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...