Skip to main content

ताजा खबर

एक्स पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अकाउंट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली, टाॅप-10 रोहित-धोनी शामिल 

Virat Kohli, Rohit Sharma, and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा, भारत के कुछ शानदार क्रिकेटरों में एक रहे हैं। भारत के लिए तीनों ही खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर, बहुत से मैच अकेले अपने दम पर मैच जिताए हैं।

तो वहीं तीनों की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुछ ऐतिहासिक मैचों में जीत हासिल की है। भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013 को अपने नाम किया था। तो वहीं कोहली भारत की ओर से सबसे ज्यादा बतौर कप्तान टेस्ट मैच (40) जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

दूसरी ओर, अब अगर एक ताजा सर्वे की माने तो पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अकाउंट में तीसरे नंबर पर हैं।

कोहली पहले नंबर पर मौजूद श्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नंबर पर मौजूद एक्टर विजय से पीछे हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 8वें नंबर पर मौजूद है। जबकि सोशल मीडिया का बहुत ही कम प्रयोग करने वाले एमएस धोनी एक्स पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अकाउंट की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं।

रोहित-कोहली ने लिया था टी20 क्रिकेट से संन्यास

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया था।

ये तीनों ही क्रिकेटर हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं अब ये तीनों न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...