Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत ने एक बार फिर जीत लिया तमाम फैंस का दिल, मददगार लोगों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

ऋषभ पंत ने एक बार फिर जीत लिया तमाम फैंस का दिल, मददगार लोगों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

Rishabh Pant (Photo Source: X)

भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऋषभ पंत को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। हाल ही में ऋषभ पंत ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है।

ऋषभ पंत अपनी व्यावसायिक आय का 10% अर्थपूर्ण कारण के लिए ऋषभ पंत फाउंडेशन के माध्यम से दान करेंगे। ऋषभ पंत ने पहले भी कई मददगार लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है और एक बार फिर से उन्हें ऐसा ही करते हुए देखा जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत आगामी मुकाबलों में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। टीम इंडिया को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इससे पहले टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है।

बता दें कि, दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस कार दुर्घटना में ऋषभ पंत को काफी चोट आई थी और काफी लंबे समय तक उन्हें क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी ने धमाकेदार वापसी की। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्हें ऐसा ही करते हुए देखा जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऋषभ पंत के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी बेहद जरूरी है। फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक में जबकि तीसरा मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...