Skip to main content

ताजा खबर

‘उसपर जितना प्रेशर आएगा, वह उतना ही…’ चैंपियंस ट्राॅफी से पहले विराट कोहली को लेकर शैरी पाजी ने दिया हैरतअंगेज बयान 

उसपर जितना प्रेशर आएगा वह उतना ही चैंपियंस ट्राॅफी से पहले विराट कोहली को लेकर शैरी पाजी ने दिया हैरतअंगेज बयान

Virat Kohli and navjot singh sidhu (Image Credit- Twitter X)

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

तो वहीं, 2013 चैंपियंस ट्राॅफी सीजन की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से करेगी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने कहा कि कोहली पर जितना ज्यादा जितना प्रेशर आएगा, वह उतना ही निखर कर प्रदर्शन करने वाले हैं।

शैरी पाजी ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही चैंपियंस ट्राॅफी से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- टीम इंडिया के पास विराट कोहली के होने से मानसिक बढ़त है। अगर सचिन तेंदुलकर टीम में है, और वह नहीं है, तो टीम में जमीन-आसमान का फर्क है। कुछ ही ऐसा ही विराट कोहली के साथ भी है।

सिद्धू ने आगे कहा- मैं आपको बता रहा हूं कि वह (कोहली) इतना बड़ा प्लेयर है कि हम उसकी क्रिकेट के दीवाने हैं। वह इतना बड़ा प्लेयर है जिसपर जितना ज्यादा दबाव आता है, वह उतना ही जबरदस्त खेलता जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकाॅर्ड शानदार है। जिसके पास किसी को पहुंचने के लिए कई साल लग जाएंगे।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...