Skip to main content

ताजा खबर

“उनके आईसीसी चेयरमैन बनने को लेकर कोई चिंता नहीं है”- जय शाह को लेकर बोले PCB अध्यक्ष

Mohsin Naqvi & Jay Shah (Photo Source: Getty Images)

कुछ दिनों पहले जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की निर्विरोध चेयरमैन चुना गया। वे एक दिसंबर 2024 से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। उनके चेयरमैन बनने के बाद से इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि, जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी को दिक्कत है, बोर्ड उनके चेयरमैन बनने के फैसले से खुश नहीं है? अब इस पर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का बयान सामने आ गया है।

मोहसिन नकवी ने कहा कि बीसीसीआई सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने को लेकर कोई चिंता नहीं है। पिछले महीने के आखिर में जय शाह को निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुना गया था। मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले अपना तीसरा कार्यकाल नहीं चाहते थे। ऐसे में चुनाव होना था, लेकिन जय शाह के आगे कोई अन्य दावेदार खड़ा नहीं हुआ तो इसलिए उन्हें निर्विरोध ICC का चेयरमैन चुना गया।

जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दिया बड़ा बयान

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने और एशियाई क्रिकेट परिषद की अगली बैठक के बारे में भी बात की। जियो न्यूज के हवाले से नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि, “हम जय शाह के संपर्क में हैं; उनके आईसीसी चेयरमैन बनने को लेकर कोई चिंता नहीं है। एसीसी की बैठक 8 और 9 सितंबर को है।”

नकवी ने इस बात की भी पुष्टि की कि वह बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे और कहा, “मैं बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा और सलमान नासिर इसमें शामिल होंगे। बैठक में नए अध्यक्ष से संबंधित मामलों को अंतिम रूप दिया जाएगा।” जय शाह 1 दिसंबर 2024 को आईसीसी के चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। वह ICC चेयरमैन बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

वह जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर के बाद भारत की ओर से आईसीसी प्रमुख बनने वाले पांचवें व्यक्ति हैं। पाकिस्तान को अगले साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है, लेकिन माना जा रहा है कि जय शाह आईसीसी चेयरमैन बनते ही। ये फैसला सुना सकते हैं कि टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे।

Beta

Beta feature

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...