Skip to main content

ताजा खबर

ईरानी कप 2024: पृथ्वी शॉ ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ जड़ा तेज अर्धशतक, बंद किया आलोचकों का मुंह

Prithvi Shaw (Source X)

ईरानी कप मैच के चौथे दिन मुंबई के पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा। कई सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहा ये युवा खिलाड़ी इस मैच की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सका। पृथ्वी ने पहली पारी में 7 गेंदों पर 4 रन ही बनाए थे। इसलिए Prithvi Shaw की आलोचना की जा रही थी।

लेकिन पृथ्वी ने दूसरी पारी में जोरदार वापसी की, उन्होंने आयुष म्हात्रे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर मुंबई को दूसरी पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद पृथ्वी ने अर्धशतक लगाया।

Prithvi Shaw का शानदार अर्धशतक 

पहले विकेट के लिए पृथ्वी और आयुष दोनों ने तेज शुरुआत की और दोनों ने मिलकर 7.2 ओवर में 52 रन जोड़े। फिर आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 14 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष के बाद हार्दिक तमोरे मैदान में उतरे और Prithvi Shaw के साथ हार्दिक ने मुंबई का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाया।

इसके बाद पृथ्वी ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर सिर्फ 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पृथ्वी का 18वां अर्धशतक था। पृथ्वी शॉ ने 135.1 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

मुंबई को 121 रनों की बढ़त

इस बीच, रेस्ट ऑफ इंडिया ने मुंबई के 537 रनों के जवाब में पहली पारी में 110 ओवर में 416 रन बनाए. इससे मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिल गई। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए फिर ध्रुव जुरेल ने 93 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा इशान किशन ने 38, साई सुदर्शन ने 32 और देवदत्त पडिक्कल ने 16 रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए तनुश कोटियन और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए। मोहित अवस्थी ने दोनों को एलिमिनेट कर दिया। जबकि एम खान ने 1 विकेट लेकर अन्य का अच्छा साथ दिया.

मुंबई प्लेइंग इलेवन:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी और एम जुनैद खान।

रेस्ट ऑफ इंडिया की प्लेइंग इलेवन:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, यश दयाल, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार।

আরো ताजा खबर

1983 वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हो रहे ‘विस्की-शैंपेन-सिगरेट’ वाले वायरल बिल को कीर्ति आजाद ने बताया फर्जी

Kirti Azad (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में पहली बार, वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम...

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...