Skip to main content

ताजा खबर

इस विदेशी टीम ने चेतेश्वर पुजारा के साथ खत्म किया करार, अब बल्लेबाज को करना होगा संन्यास लेने पर विचार

इस विदेशी टीम ने चेतेश्वर पुजारा के साथ खत्म किया करार अब बल्लेबाज को करना होगा संन्यास लेने पर विचार
Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को ससेक्स ने अगले साल के काउंटी सीज़न के लिए फ्री कर दिया है। काउंटी टीम ने पुजारा की जगह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डैनियल ह्यूजेस को बनाए रखने का विकल्प चुना है, जो अगले सीज़न में अपने सभी काउंटी चैम्पियनशिप और टी20 ब्लास्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। टीम इंडिया से बाहर चल रहे पुजारा कई मैचों में ससेक्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

इसके साथ ही क्लब ने यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स उनकी काउंटी टीम की तरफ से चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में खेलेंगे। पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले थे। ह्यूज की वापसी के बाद उन्हें अपना सीट खाली करना पड़ा था। काउंटी टीम से बाहर होना पुजारा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

ससेक्स के हेड कोच पॉल फारब्रेस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘चेतेश्वर से करार खत्म करना आसान काम नहीं था, लेकिन डेनियल हमारी जरूरत के अनुरूप टीम में फिट बैठे हैं और हमें खुशी है कि वह अगले पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ ह्यूज ने इस साल के ब्लास्ट के ग्रुप स्टेज में 43.07 की औसत से 560 रन बनाए जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल है। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन रहा। वह वर्तमान सत्र में काउंटी चैंपियनशिप के बाकी बचे पांच मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगेै।

ससेक्स के लिए चेतेश्वर पुजारा ने किया था शानदार प्रदर्शन

ससेक्स के लिए अपने 24 काउंटी चैंपियनशिप मैचों में, पुजारा ने 60 से ऊपर की औसत से 2364 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। ससेक्स के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर 2022 में डर्बीशायर के खिलाफ आया जब उन्होंने 231 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने टॉम हैन्स के साथ मिलकर 351 रनों की साझेदारी की थी। 2023 में उनका सर्वोच्च स्कोर 151 रन था जो कि ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ आया था, जिसमें 20 चौके और दो छक्के शामिल थे। वहीं, साल 2024 में पुजारा ने छह मैचों में 62.62 की औसत से 501 रन बनाए। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...