Skip to main content

ताजा खबर

इस बार Dhoni के फैन ने किया ऐसा काम, जिसे देख हो गए एक बार के लिए सभी हैरान

Dhoni (Image Credit- Instagram)

Dhoni को लेकर क्रेज आज भी फैन्स में पहले की तरह है, साल में सिर्फ IPL के दौरान ही माही मैदान पर नजर आते हैं। ऐसे में लोग सिर्फ माही की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम तक आते हैं, अब धोनी IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। इस बीच एक फैन ने माही से जुड़ी बेहद कमाल की चीज की है, जो आपको भी काफी पसंद आएगी।

इस साल CSK नहीं पहुंच पाई थी प्लेऑफ में

IPL 2024 में CSK टीम की कप्तानी Dhoni की जगह ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी, इस दौरान चेन्नई टीम ने 14 में से 7 मैच जीते थे और 7 में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही ये टीम RCB के खिलाफ एक अहम मैच हारी थी, जिसके बाद टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। वहीं इस मैच के बाद धोनी ने किसी से भी हाथ नहीं मिलाया था और वो निराश होकर पवेलियन लौट गए थे।

Ganpati Bappa के पास खास संदेश लेकर पहुंचा Dhoni का फैन

*Dhoni के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
*Lalbaugcha Raja के पास ये फैन धोनी से जुड़ा एक खास संदेश लेकर पहुंचा था।
*लिखा था- धोनी IPL 2025 भी खेले, संदेश को रखा Ganpati Bappa के चरणों में।
*कुछ लोगों ने फैन का दिया साथ, तो कुछ ने कमेंट बॉक्स में किया Troll भी।

Dhoni के फैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv Majethia (@dhruvmajethia7)

CSK टीम लगातार माही के वीडियो पोस्ट करती रहती है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

इस साल की थी धोनी ने छक्कों की बारिश

दूसरी ओर धोनी ने IPL 2024 में चौके-छक्कों की बारिश कर दी थी, साथ ही माही जब भी कोई छक्का लगाते थे तो स्टेडियम का नजारा देखने लायक होता था। IPL 2024 में माही ने 14 मैचों में 161 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 14 चौकों के अलावा 13 छक्के भी लगाए थे। साथ ही वो पूरे सीजन चोटिल थे, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार खेल रहे थे अपनी टीम के लिए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: MI vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, MI vs PBKS: top 3 players to watch out (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, MI vs PBKS: Pitch report and probable playing XI (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा

IPL 2026, CSK vs KKR: Ramandeep Singh (image via IPL/X) आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह...