Skip to main content

ताजा खबर

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मां की संदिग्ध हालात में हुई मौत, फ्लैट में मिली लाश, हत्या की आशंका

Salil Ankola (Photo Source: X)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां का शुक्रवार (4 अक्टूबर) को पुणे निधन हो गया। सलिल की मां माला अंकोला का शव उनके घर पर पाया गया। उनकी मां की उम्र 77 साल थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक सलिल के मां के गर्दन पर घातक चोट लगी है, जो माना जा रहा है कि उन्होंने खुद ही लगाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू का इस्तेमाल किया गया था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माला शुक्रवार को अपने फ्लैट में मृत मिलीं और उनका गला कटा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया चोट खुद पहुंचाई गई लगती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब उनकी घरेलू सहायिका फ्लैट पर आई और दरवाजा नहीं खुला तो उसने रिश्तेदारों को सूचना दी और घटना की जानकारी हुई।’’

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) संदीप सिंह गिल ने कहा कि, ‘‘जब दरवाजा खोला गया, तो महिला मृत मिलीं और उनका गला कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चोट खुद से पहुंचाई गई। हालांकि, हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।’’ गिल ने बताया कि वह किसी मानसिक समस्या से ग्रस्त थीं। 56 वर्षीय सलिस ने अपनी मां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”गुड बाय मां।”

सचिन तेंदुलकर के साथ सलिल अंकोला ने किया था अपना इंटरनेशनल डेब्यू

मध्यम तेज गेंदबाज रहे सलिल ने 1989 से 1997 तक कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेले। वह एक टेस्ट के अलावा 20 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें क्रमश: दो और 13 विकेट चटकाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी उसी मैच में अपना डेब्यू किया था। सलिल ने क्रिकेट के बाद बॉलीवुड फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया।

अंकोला ने सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे सीरियल में काम किया था। संजय दत्त अभिनीत कुरुक्षेत्र के जरिए उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पिता (2002), चुरा लिया है तुमने (2003) जैसी मूवी में भी काम किया।  साल 2006 में बिग बॉस के शुरुआती सीजन में भी सलिल अंकोला ने भाग लिया था।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...