Skip to main content

ताजा खबर

इरफान पठान ने भाई यूसुफ को 43वें जन्मदिन पर दिया लग्जरी Rolex GMT-Master का तोहफा, देखें वीडियो

Yusuf Pathan (Image credit - Twitter X)
Yusuf Pathan (Image credit – Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने बड़े भाई यूसुफ पठान को उनके 43वें जन्मदिन पर एक बेहद कीमती और शानदार Rolex घड़ी गिफ्ट की। दोनों भाइयों का रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है चाहे मैदान पर हो या उसके बाहर। जब यूसुफ को यह तोहफा मिला, तो वह बेहद खुश नजर आए और इस लग्जरी घड़ी की डिजाइन और लुक से काफी प्रभावित भी हुए।

जानकारी के अनुसार, इरफान ने यूसुफ के लिए Rolex GMT-Master II मॉडल चुना, जिसकी कीमत Rolex की आधिकारिक वेबसाइट पर लगभग ₹10,88,500 बताई गई है। लेकिन Rolex घड़ी पाना सिर्फ पैसों का खेल नहीं है बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी कई महीनों तक वेटिंग लिस्ट में रहते हैं।

इसलिए यह तोहफा यूसुफ के लिए और भी खास बन गया। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए इरफान ने मजाकिया अंदाज में लिखा कभी-कभी छोटे भाई भी अच्छा गिफ्ट दे देते हैं। ये मेरी रेयर फ्लेक्स है  लव यू लाला।

यहाँ इरफा न पठान द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो देखें –

यूसुफ पठान को भारतीय क्रिकेट के शुरुआती ‘मॉडर्न T20 प्लेयर्स’ में गिना जाता है। उन्होंने 2007 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और भारत उस ऐतिहासिक मैच को जीत भी गया था। इसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भी यूसुफ ने अपने ऑलराउंडर कौशल से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

IPL में भी धमाकेदार प्रदर्शन

यूसुफ का IPL करियर भी बेहद शानदार रहा है। 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ उन्होंने शुरुआत की और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से तुरंत ही स्टार बन गए। पहले सीजन में उन्होंने 435 रन बनाए, जिसमें चार हाफ सेन्चुरी भी शामिल थीं। बाद में वह 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहे।

इरफान पठान अब कमेंट्री, मैच विश्लेषण और अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से क्रिकेट से जुड़े रहते हैं। उनके चैनल पर लाखों लोग उनके साफ सुथरे विश्लेषण और जानकारीपूर्ण वीडियो सुनना पसंद करते हैं।

আরো ताजा खबर

Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता

T20 World Cup: PAK vs USA – Video of the day (image via JioHotstar) USA के मिलिंद कुमार ने मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान...

T20 World Cup 2026: PAK vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 World Cup 2026, PAK vs USA: Top 10 funny memes (image via X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज 10 फरवरी, मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए...

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, सुंदर को लेकर सस्पेंस

Sanjay Bangar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट होने के बावजूद नामीबिया के...

क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

Chris Lynn (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन ने हाल ही में CricTracker के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी,...