Skip to main content

ताजा खबर

इन दिनों गजब के स्वैग में नजर आ रहे हैं Riyan Parag, कुछ बड़ा धमाका करेंगे 22 गज पर

Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, जहां इस लिस्ट में Riyan Parag का नाम भी शामिल है। पराग के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह को पक्का करने के लिए ये शानदार मौका है, तो दूसरी ओर इस टी20 सीरीज के लिए खुद पराग भी उत्साहित हैं और उसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

इस साल टीम इंडिया से डेब्यू हुआ है Riyan Parag का

जी हां, घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद Riyan Parag की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, वही इसी साल उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हुआ है। जहां सबसे पहले रियान पराग का भारतीय टीम से टी20 क्रिकेट में डेब्यू हुआ था और उनका पहला मैच Zimbabwe टीम के खिलाफ था। वहीं उनका वनडे डेब्यू लंका टीम के खिलाफ हुआ था और ये खिलाड़ी टीम इंडिया से 1 वनडे मैच के अलावा 6 टी20 मैच खेल चुका है।

Riyan Parag टी20 सीरीज में अपना अलग अवतार दिखाएंगे!

*बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए काफी उत्साहित हैं Riyan Parag
*इसी कड़ी में रियान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है।
*रियान की ये तस्वीरें अभ्यास सत्र के दौरान की है, जिसमें ये खिलाड़ी दिखा पूरे जोश में।
*ऑलराउंडर रियान बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से बांग्लादेश टीम की लय बिगाड़ सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर Riyan Parag ने शेयर की कुछ तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

बल्लेबाज की ये तस्वीर हुई थी हद से ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

RR टीम का क्या इस खिलाड़ी का साथ छोड़ देगी?

रियान पराग कई सालों से IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनके लगातार फेल होने के बाद भी टीम ने उनका साथ नहीं छोड़ा था। दूसरी ओर अब तो उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और साथ ही वो कैप्ड खिलाड़ी भी बन चुके हैं, ऐसे में अब देखना होगा की क्या राजस्थान टीम रियान को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करती है या फिर रिलीज कर देती है। वैसे बटलर और संजू का साथ तो ये टीम नहीं छोड़ने वाली है और अब राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...