Skip to main content

ताजा खबर

“इतिहास गवाह है कि…” रोहित शर्मा-विराट कोहली के खराब फॉर्म पर जेम्स विंस का बड़ा बयान

इतिहास गवाह है कि रोहित शर्मा-विराट कोहली के खराब फॉर्म पर जेम्स विंस का बड़ा बयान

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अपनी खराब फॉर्म से उबर सकते हैं। विंस का मानना है कि टॉप स्तर पर सफल होने की भूख और प्रेरणा यदि बनी रहती है, तो ये अनुभवी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन फॉर्म में लौट सकते हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की गुणवत्ता को ‘निर्विवाद’ बताया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में खराब प्रदर्शन

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली और रोहित का प्रदर्शन उम्मीदों से काफी कम रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पांच पारियों में मात्र 31 रन बनाए, जबकि कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद अपनी लय खो दी और पूरी सीरीज में नौ पारियों में केवल 190 रन बना पाए।

इंग्लैंड दौरे में जगह पर सवाल

इस खराब प्रदर्शन और चोटों के कारण दोनों सीनियर खिलाड़ियों की इस साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जगह पर सवाल उठ रहे हैं। यह सीरीज 20 जून से 4 अगस्त के बीच खेली जाएगी।

आईएएनएस से बात करते हुए जेम्स विंस ने रोहित और कोहली की क्षमताओं पर भरोसा जताया और कहा कि ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं और फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा-

“इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है। इंग्लैंड की परिस्थितियाँ गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती हैं, लेकिन कुछ दिनों में वे बल्लेबाजों के लिए भी मददगार हो सकती हैं। विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों की गुणवत्ता निर्विवाद है। अगर उनमें अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख और इच्छा है, तो इतिहास बताता है कि वे अच्छा प्रदर्शन करने का कोई न कोई तरीका ढूँढ़ ही लेंगे।”

“हम इस स्तर के खिलाड़ियों को लंबे समय तक खराब प्रदर्शन करते देखने के आदी नहीं हैं, लेकिन इससे पता चलता है कि वे भी इंसान हैं। मुझे यकीन है कि अगर वे सफल होने के लिए प्रेरित होंगे तो वे मजबूती से वापसी करेंगे।”

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मैच 20 जून से 24 जून तक लीड्स के हेंडिंग्ले में खेला जाएगा। 5 मैचों की इस सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...