Skip to main content

ताजा खबर

इतनी सारी सुविधाओं से लैस है BCCI की नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA), 28 सितंबर को होने जा रहा है उद्घाटन 

इतनी सारी सुविधाओं से लैस है BCCI की नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी NCA 28 सितंबर को होने जा रहा है उद्घाटन

NCA (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक वार्षिक जनरल मीटिंग आयोजित हुई थी। इस मीटिंग के आयोजित होने के एक दिन बाद ही खबर आ रही है कि बीसीसीआई हाल में ही बेंगलुरू में बनकर तैयार हुए नए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का उद्घाटन कर सकता है।

उक्त मामले को लेकर ताजा मिली जानकारी के अनुसार, नए एनसीए के उद्घाटन को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) द्वारा सभी राज्य क्रिकेट बोर्ड को एक आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से निमंत्रण भेजा गया है। नए एनसीए का उद्घाटन 28 सितंबर को होने वाला है।

क्रिकबज के हवाले से इस ई-मेल में कहा गया- मुझे आशा है यह संदेश आपको अच्छी तरह मिल जाएगा। 28 सितंबर को बेंगलुरू, भारत में नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन के लिए आपको निमंत्रण देते हुए हमें खुशी हो रही है। नए एनसीए में तीन विश्व स्तरीय खेल मैदान, 45 प्रैक्टिस पिचें जिसमें इनडोर क्रिकेट पिचें भी शामिल होंगी। ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल और अत्याधुनिक प्रशिक्षण, रिकवरी और खेल विज्ञान सुविधाएं।

यह पहल हमारे देश के वर्तमान और भविष्य के क्रिकेटरों को सर्वोत्तम संभव वातावरण में अपने स्किल विकसित करने में मदद करेगी। इस अभूतपूर्व परियोजना में आपका समर्थन सबसे मूल्यवान रहा है, और हमें पूरी उम्मीद है कि आप अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकाल सकते हैं और अपनी उपस्थिति से हमें गौरवान्वित कर सकते हैं।

वीवीएस लक्ष्मण है इस समय एनसीए हेड

गौरतलब है कि इस समय बीसीसीआई की ओर से नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड पद पर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को नियुक्त किया गया है। हालांकि, वे अपना काॅन्ट्रैक्ट व्यक्तिगत कारणों की वजह से रिन्यू नहीं करना चाहते हैं, इस वजह से बीसीसीआई द्वारा इस पद के लिए नए हेड की खोज जारी है।

हाालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि नए एनसीए के उद्घाटन के बाद, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम स्थित पुराने एनसीए का क्या होगा?

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...