Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के लिए विराट का टीम में सेलेक्शन, शुभमन गिल पर निर्भर करेगा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Reports: Virat Kohli’s selection for England tour to depend on Shubman Gill. (Photo Source: Twitter/X)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बल्ले से अपने खराब प्रदर्शन के कारण पिछले कई महीनों से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हाल ही में समाप्त हुए संस्करण की नौ पारियों में केवल 190 रन ही बना पाए थे। इस सीरीज के बाद टीम में विराट की जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे।

अजीत अगरकर की अध्यक्षता में ऑल इंडिया मेंस सीनियर सेलेक्शन कमिटी, इंग्लैंड सीरीज के लिए T20I टीम पर चर्चा करने के लिए शनिवार, 11 जनवरी को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हेड क्वार्टर में इकट्ठी हुई। इसके अलावा इस मीटिंग में एक और मुद्दा जिस पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो था कि टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे विराट और रोहित का फ्यूचर।

हिंदुस्तान टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, निकट भविष्य में शुभमन गिल का फॉर्म टेस्ट टीम में कोहली के भविष्य के लिए एक बेंचमार्क के रूप में काम करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि, “इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अभी भी पांच महीने दूर है, सेलेक्टर्स को एक राय बनाने से पहले इस मामले पर विचार करने की संभावना है।

शुभमन गिल कोहली की भूमिका में फिट नहीं हुए हैं जैसा कि उनसे उम्मीद की गई थी; कोहली कितने तैयार हैं, इसके आसपास भी नहीं रिपोर्ट में कहा गया है, जब सचिन तेंदुलकर ने संन्यास ले लिया था, यह कुछ ऐसा है जिस पर अगरकर की चयन समिति विचार करेगी।”

इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बोर्ड की रिव्यू मीटिंग में हेड कोच, कप्तान और चीफ सेलेक्टर मौजूद थे, जिसमें बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया और पूर्व बीसीसीआई सचिव और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद थे। बैठक का नतीजा निकलने से पहले, उपस्थित लोगों द्वारा कोहली-गिल की जोड़ी पर काफी देर तक चर्चा की गई।

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...