Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को हराकर वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार 14वीं जीत, अब नजरें खुद की वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर

ENG vs AUS (Photo Source: Getty Images)

मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 68 रनों से मात देते हुए टीम ने ODI फॉर्मेट में लगातार 14वां मुकाबला जीता। इसी के साथ कंगारुओं ने वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे अधिक मुकाबले जीतने के मामले में अब श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के नाम लगातार 21 वनडे मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड दर्ज है, जो इस टीम ने 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में बनाया था। मिचेल मार्श की टीम इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से 7 जीत दूर है। ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो, टीम ने अक्टूबर 2023 से कोई मुकाबला नहीं हारा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला हारा था। इसके बाद टीम ने उस टूर्नामेंट में फाइनल समेत लगातार 9 मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी

वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

21 – ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2003 – मई 2003)

14* – ऑस्ट्रेलिया (अक्टूबर 2023 – सितंबर 2024)

13 – श्रीलंका (जून 2023 – अक्टूबर 2023)

12 – दक्षिण अफ्रीका (फरवरी 2005 – अक्टूबर 2005)

12 – पाकिस्तान (नवंबर 2007 – जून 2008)

12 – दक्षिण अफ्रीका (सितंबर 2016 – फरवरी 2017)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 44.4 ओवर में 270 रनों परऑलआउट  हो गई। टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (60) के साथ ऐलेक्स कैरी (74) ने अर्धशतक लगाया। इन दोनों के अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 271 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 202 रनों पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

कैरी को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 5 मैच की इस सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया फ़िलहाल 2-0 से आगे है। अब कंगारू टीम की नजरें अगले मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने पर होगी।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...