
England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)
इस वक्त इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। इंग्लैंड के 50 खिलाड़ी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नीति में बदलाव के विरोध में का एक समूह अगले साल की द हंड्रेड प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकता है। खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने की बोर्ड से NOC की आवश्यकता होती है।
‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट माने तो ईसीबी ने पिछले सप्ताह उन टूर्नामेंटों के लिए एनओसी जारी नहीं करने का मन बनाया है जिनकी तारीखें का मैच उनके घरेलू सत्र साथ टकरा रही हैं। इसमें हालांकि उन खिलाड़ियों को छूट मिलेगी जिसके पास अपनी काउंटी टीमों से सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का करार है।
NOC को लेकर प्लेयर्स ने ECB को दी धमकी
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘एनओसी के लिए जरूरी विदेशी लीगों की इस लिस्ट में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शामिल नहीं किया गया है जबकि इसमें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का नाम है।’’ ऐसा माना जाता है कि खिलाड़ियों को विटैलिटी ब्लास्ट या द हंड्रेड की तारीखों से मेल खाने वाली किसी भी प्रतियोगिता के लिए एनओसी जारी नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि, ‘‘अगले साल, घरेलू सत्र से टकराने वाली लीगों में मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका), कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग और लंका प्रीमियर लीग के साथ-साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शामिल है। इस सूची के और बढ़ने की संभावना है।’’
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘इंग्लैंड के 50 बड़े क्रिकेटरों का एक समूह’ द हंड्रेड के बहिष्कार पर विचार कर रहा है। यह हालांकि पता नहीं चला है कि इस समूह में न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम का कोई खिलाड़ी है या नहीं। अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी ऐसा करते हैं तो यह इंग्लैंड बोर्ड के लिए एक बड़ा झटका होगा।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

