Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी की हुई वापसी, इन धाकड़ खिलाड़ियों को भी मिला मौका

Mohammad Shami (Pic Source-Twitter)

आज यानी 11 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। बता दें कि, भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम में स्टेडियम में आयोजित होगा। तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में और चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। वहीं पांचवा और अंतिम टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 फरवरी को खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने की टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है और इसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। वहीं टीम का उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। तमाम भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो गई है। उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। शमी ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था।

मोहम्मद शमी के अलावा टीम में वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को जगह मिली है।

टीम की ओपनिंग अभिषेक शर्मा करते हुए नजर आएंगे। जबकि तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी संभालेंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में शमी के अलावा हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह हैं।

#TeamIndia’s squad for the T20I series against England 🔽

Suryakumar Yadav (C), Sanju Samson (wk), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Hardik Pandya, Rinku Singh, Nitish Kumar Reddy, Axar Patel (vc), Harshit Rana, Arshdeep Singh, Mohammad Shami, Varun Chakravarthy, Ravi Bishnoi,… https://t.co/eY8LUSspCZ

— BCCI (@BCCI) January 11, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए यह रही टीम इंडिया:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम घोषित, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन पर भरोसा कायम

Australia Name 16-Player Test Squad for South Africa Series; Labuschagne Holds Spot (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए...

‘विदेशी कोचों के प्रति हमारे मन में सॉफ्ट कॉर्नर’ – मिस्बाह-उल-हक का पाकिस्तान क्रिकेट पर गंभीर आरोप

Misbah-ul-Haq Calls Out Bias Against Local Coaches in Pakistan Cricket (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट में लोकल और विदेशी कोचों के साथ किए जाने वाले अलग-अलग बर्ताव पर पाकिस्तान के...

7 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. SA vs AUS 2026: लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड में अपनी जगह रखी बरकरार लंबे समय से...

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...