Skip to main content

ताजा खबर

“आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहोगे”- MI ने Ishan Kishan को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

“आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहोगे”- MI ने Ishan Kishan को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Hardik Pandya & Ishan Kishan (Photo Source: X)

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के बाद कई बड़े प्लेयर्स की फ्रेंचाइजी में बदलाव देखने को मिला। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए, श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इसी कड़ी में अब धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जो अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे वो अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम उनको नहीं खरीद पाई, क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे, क्योंकि वे सबसे ज्यादा पैसे अपने रिटेंशन में खर्च कर चुके थे। एमआई ने उन पर बोली जरूर लगाई, लेकिन अंत में SRH ने उनको खरीदा। इसी बीच अब मुंबई ने उनको याद किया और एक विदाई संदेश ईशान को दिया। हार्दिक पांड्या ने इस दौरान कहा कि आप एमआई के हमेशा पॉकेट डायनेमो रहोगे।

Ishan Kishan को लेकर मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया प्यारा वीडियो

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, “ईशान ने ड्रेसिंग रूम में ताजगी और ऊर्जा भरी थी। जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए, तो हमें पता था कि उसे ऑक्शन से वापस पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि वह जिस तरह का खिलाड़ी है और जिस तरह का कौशल वह लेकर आता है। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखते थे, बहुत से लोगों को हंसाते थे, वह प्यार और गर्मजोशी टीम में बहुत स्वाभाविक रूप से आती थी। ईशान किशन, आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहेंगे और हम सभी आपको मिस करेंगे और हम सभी आपसे प्यार करते हैं।”

ईशान किशन ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई इंडियंस के साथ अपनी पुरानी यादों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया , जहां उन्होंने अपनी जर्नी में एक विशेष भूमिका निभाने के लिए फ्रेंचाइजी और फैंस को धन्यवाद कहा। ईशान 2018 से 2024 तक टीम के साथ रहे और इन सात सालों में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई शानदार पारियां खेली।

इस दौरान MI ने दो बार खिताब भी जीता। ईशान किशन पर MI ने 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगाई थी। लगातार तीन साल फिर उनको रिटेन भी किया गया था। हालांकि, इस बार उनको रिटेंशन नहीं मिला। उनकी फॉर्म भी थोड़ी सी खराब रही थी।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...