Skip to main content

ताजा खबर

“आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहोगे”- MI ने Ishan Kishan को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

“आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहोगे”- MI ने Ishan Kishan को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Hardik Pandya & Ishan Kishan (Photo Source: X)

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के बाद कई बड़े प्लेयर्स की फ्रेंचाइजी में बदलाव देखने को मिला। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए, श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इसी कड़ी में अब धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जो अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे वो अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम उनको नहीं खरीद पाई, क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे, क्योंकि वे सबसे ज्यादा पैसे अपने रिटेंशन में खर्च कर चुके थे। एमआई ने उन पर बोली जरूर लगाई, लेकिन अंत में SRH ने उनको खरीदा। इसी बीच अब मुंबई ने उनको याद किया और एक विदाई संदेश ईशान को दिया। हार्दिक पांड्या ने इस दौरान कहा कि आप एमआई के हमेशा पॉकेट डायनेमो रहोगे।

Ishan Kishan को लेकर मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया प्यारा वीडियो

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, “ईशान ने ड्रेसिंग रूम में ताजगी और ऊर्जा भरी थी। जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए, तो हमें पता था कि उसे ऑक्शन से वापस पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि वह जिस तरह का खिलाड़ी है और जिस तरह का कौशल वह लेकर आता है। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखते थे, बहुत से लोगों को हंसाते थे, वह प्यार और गर्मजोशी टीम में बहुत स्वाभाविक रूप से आती थी। ईशान किशन, आप हमेशा MI के पॉकेट डायनेमो रहेंगे और हम सभी आपको मिस करेंगे और हम सभी आपसे प्यार करते हैं।”

ईशान किशन ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई इंडियंस के साथ अपनी पुरानी यादों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया , जहां उन्होंने अपनी जर्नी में एक विशेष भूमिका निभाने के लिए फ्रेंचाइजी और फैंस को धन्यवाद कहा। ईशान 2018 से 2024 तक टीम के साथ रहे और इन सात सालों में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई शानदार पारियां खेली।

इस दौरान MI ने दो बार खिताब भी जीता। ईशान किशन पर MI ने 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगाई थी। लगातार तीन साल फिर उनको रिटेन भी किया गया था। हालांकि, इस बार उनको रिटेंशन नहीं मिला। उनकी फॉर्म भी थोड़ी सी खराब रही थी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसद खेल महोत्सव में गेंदबाजी करते...

‘वीमेंस क्रिकेट हमारा पहला लक्ष्य’ – CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने WPL में जल्द एंट्री की पुष्टि की

CEO Kasi Viswanathan confirms CSK to feature in WPL soon (image via X) भारतीय क्रिकेट की सबसे मशहूर और सफल फ्रेंचाइजी में से एक, चेन्नई सुपर किंग्स आखिरकार महिला क्रिकेट...

‘मैं आभारी हूं’ – पद्म श्री सम्मान मिलने के बाद रोहित शर्मा ने आभार जताया, देखें वायरल वीडियो!

Rohit Sharma extends his gratitude after Padma Shri honour (image via X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री...

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए पैट कमिंस क्या खेलेंगे IPL 2026, जानें अनुभवी गेंदबाज ने क्या कहा?

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस 26 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में अपनी भूमिका को लेकर आशावादी...