
Virat Kohli and Vikram Rathour. (Image Source: Getty Images)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। लीग स्टेज के तीन मुकाबलों में दहाई का आंकड़ा ना छूने वाले विराट कोहली ने सुपर-8 के पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन जरूर बनाए, मगर इस दौरान उन्होंने इतनी ही गेंदें ली।
कोहली इस वर्ल्ड कप के चारों मुकाबले में ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं। आईपीएल में पारी की शुरुआत करते हुए किंग कोहली ने 700 से अधिक रन बनाए थे, मगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह बतौर ओपनर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले जब बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर से कोहली की बल्लेबाजी पोजिशन में बदलाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।
विराट कोहली की बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान
दरअसल एक रिपोर्टर ने राठौर से विराट कोहली की फॉर्म और उनको फिर से नंबर-3 पर भेजने पर सवाल किया, तो भारतीय बल्लेबाजी कोच ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि, “आप इस बात से खुश नहीं हैं कि वह अब ओपनिंग कर रहे हैं? मुझे लगा कि हर कोई चाहता है कि वह ओपनिंग करें।”
उन्होंने आगे कहा, “हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं। अगर कोई बदलाव होता है तो वह विपक्षी टीम और हमारे सामने आने वाली परिस्थितियों के कारण होगा।” कोहली ने अभी तक टूर्नामेंट में खेली 4 पारियों में क्रमश: 1, 4, 0 और 24 ही रन बनाए हैं। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के साथ मात्र एक बार ही पारी का आगाज किया था।
मिडिल ऑर्डर में बड़े हिटर को शामिल करने के लिए कोहली की बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया गया है। लेकिन ये फैसला अभी तक भारत के पक्ष में नहीं गया है। रोहित ने चार पारियों में 19.00 की औसत और 111.76 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 76 रन बनाए हैं, जबकि कोहली का प्रदर्शन और भी खराब रहा है, उन्होंने 7.25 की औसत और 88 से कम की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन बनाए हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

