Skip to main content

ताजा खबर

“आप इस बात से खुश नहीं हैं कि वह अब ओपनिंग कर रहे हैं?”- विराट के बैटिंग पोजीशन को लेकर बोले विक्रम राठौर

आप इस बात से खुश नहीं हैं कि वह अब ओपनिंग कर रहे हैं- विराट के बैटिंग पोजीशन को लेकर बोले विक्रम राठौर

Virat Kohli and Vikram Rathour. (Image Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। लीग स्टेज के तीन मुकाबलों में दहाई का आंकड़ा ना छूने वाले विराट कोहली ने सुपर-8 के पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन जरूर बनाए, मगर इस दौरान उन्होंने इतनी ही गेंदें ली।

कोहली इस वर्ल्ड कप के चारों मुकाबले में ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं। आईपीएल में पारी की शुरुआत करते हुए किंग कोहली ने 700 से अधिक रन बनाए थे, मगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह बतौर ओपनर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले जब बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर से कोहली की बल्लेबाजी पोजिशन में बदलाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।

विराट कोहली की बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान

दरअसल एक रिपोर्टर ने राठौर से विराट कोहली की फॉर्म और उनको फिर से नंबर-3 पर भेजने पर सवाल किया, तो भारतीय बल्लेबाजी कोच ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि, “आप इस बात से खुश नहीं हैं कि वह अब ओपनिंग कर रहे हैं? मुझे लगा कि हर कोई चाहता है कि वह ओपनिंग करें।”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं। अगर कोई बदलाव होता है तो वह विपक्षी टीम और हमारे सामने आने वाली परिस्थितियों के कारण होगा।” कोहली ने अभी तक टूर्नामेंट में खेली 4 पारियों में क्रमश:  1, 4, 0 और 24 ही रन बनाए हैं। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के साथ मात्र एक बार ही पारी का आगाज किया था।

मिडिल ऑर्डर में बड़े हिटर को शामिल करने के लिए कोहली की बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया गया है। लेकिन ये फैसला अभी तक भारत के पक्ष में नहीं गया है। रोहित ने चार पारियों में 19.00 की औसत और 111.76 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 76 रन बनाए हैं, जबकि कोहली का प्रदर्शन और भी खराब रहा है, उन्होंने 7.25 की औसत और 88 से कम की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...