Skip to main content

ताजा खबर

“आपने तो गुगली डाल दी”- IPL में MI की कप्तानी करने वाले सवाल पर सूर्यकुमार ने दिया मजेदार जवाब

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया के टी-20 कप्तान हैं। जब से वो टीम इंडिया के कप्तान बने हैं उसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं की वो आगामी सीजन में आईपीएल टीम की भी कप्तानी कर सकते हैं। इसी बीच खुद सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को संकेत दिया कि वह निकट भविष्य में आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना चाहेंगे। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था।

बड़ौदा के इस ऑलराउंडर की कप्तानी में हालांकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार का कद लगातार बढ़ रहा है और अब जब वह राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं, तो यह देखना होगा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल से पहले क्या फैसला करती है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि वो आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे।

MI की कप्तानी करने पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने भारतीय टीम की कप्तानी के साथ हलके फुलके अंदाज में आईपीएल में टीम की कप्तानी करने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बात की। उन्होंने आईपीएल के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आपने गुगली डाल दी, मैं अपनी नयी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं रोहित भाई की कप्तानी में मुंबई के लिए खेलता था तो जब भी मुझे से राय मांगी जाती थी मैं साझा करता था।’’

उन्होंने कहा, “भारत के लिए भी अच्छा लग रहा है। मैंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का नेतृत्व किया था। मैंने अन्य कप्तानों से सीखा है कि टीम को कैसे आगे ले जाना है। आगे देखते हैं, चलते रहते हैं। बाकी आपको पता तो चल ही जाएगा।’’

पिछले कुछ सालों में सूर्या ने IPL में खूब रन बनाए हैं और इसी वजह से साल 2021 में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने में कामयाब रहे। डेब्यू के बाद सूर्या के बल्ले से जमकर रन निकले और देखते ही देखते वह T20I रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। इस कमाल के प्रदर्शन की बदौलत सूर्या अब भारतीय T20I टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...

SM Trends: 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आज ही के दिन, यानी 21 जुलाई 2014 को, इशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में शॉर्ट-बॉल की बौछार करते हुए जबरदस्त बॉलिंग की थी। उन्होंने...

SL vs IND: इस सप्ताह घोषित हो सकती है टेस्ट टीम, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर टिकीं चयनकर्ताओं की नजरें

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour this week (image via X) अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति के इस हफ्ते...