Skip to main content

ताजा खबर

आज के ही दिन साल 2021 में भारत ने तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का ‘गाबा का घमंड’ पढ़ें उस मैच की दिलचस्प कहानी 

आज के ही दिन साल 2021 में भारत ने तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का गाबा का घमंड पढ़ें उस मैच की दिलचस्प कहानी

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

OTD in 2021: आज के ही दिन साल 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया का ‘गाबा का घमंड’ तोड़ा था। गौरतलब है कि उस बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला गया था। और इस मैच में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने विषम परिस्थितियों में प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की थी।

भारतीय टीम को यह जीत उस समय मिली थी, जब विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते छुट्टी पर थे, एडिलेड में टीम इंडिया महज 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज चोटिल होने के चलते मैच नहीं खेल रहे थे।

लेकिन इस समय अजिंक्य रहाणे की कप्तानी, हनुमा विहारी, आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा का संघर्ष, ऋषभ पंत की क्लच पारी और गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से भारत ने मैच में 3 विकेट से रोमांचक तरीके से जीत हासिल की थी।

मैच की कहानी

उस मैच के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में मार्नश लाबुशेन की शतकीय पारी के दम पर 369 रन बनाए। इसके जबाव में भारतीय टीम पहली पारी में 336 रनों पर सिमट गई।

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 33 रनों की बढ़त मिल गई और दूसरी पारी में कंगारूओं ने 294 रन बनाकर भारत के सामने मैच की कठिन चौथी पारी में जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य रखा।

इसके बाद इस टारगेट को टीम इंडिया ने शुभमन गिल (91) और चेतेश्वर पुजारा के 211 गेंदों में 56 रनों की जुझारू पारी और विकेटकीपर ऋषभ पंत की 138 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से खेली गई 89* रनों की नाबाद पारी के दम पर 3 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

यह 32 वर्षों में पहला मौका था, जब किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को गाबा ब्रिसबेन मैदान पर हराया था। भारतीय टीम की इस जीत को याद कर आज भी फैंस के रौंगटे खड़े हो जाते हैं।

আরো ताजा खबर

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले...

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...