Skip to main content

ताजा खबर

‘आज के समय में रिटायरमेंट सिर्फ मजाक है’ रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों द्वारा फैसला पलटने पर किया तीखा वार

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट यानि कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर अलविदा कह दिया था।

दूसरी ओर, अब 37 वर्षीय रोहित ने अपने टी20 रिटायरमेंट पर खुलकर बात की है और उन क्रिकेटर्स पर तंज भी कसा है, जो रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद, रिटायरमेंट वापिस लेकर क्रिकेट खेलने आ जाते हैं। रोहित ने कहा है कि आज के समय में रिटायरमेंट सिर्फ एक मजाक बनकर रह गया है।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही जियो सिनेमा के साथ एक चर्चा करते हुए रोहित ने कहा- क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों रिटायरमेंट सिर्फ एक मजाक बनकर रह गया है। खिलाड़ी रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं, लेकिन वापिस क्रिकेट खेलने के लिए लौट आते हैं।

यह भारत में नहीं हुआ है, और यहां होना दुर्लभ है। हालांकि, मैं दूसरे देशों के खिलाड़ियों को देख रहा हूं, वे रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं और फिर यूटर्न ले लेते हैं। इसलिए, आप सच में नहीं जात पाते कि कोई रिटायर हुआ है या नहीं?

रोहित ने आगे अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा- मेरा फैसला आखिरी फैसला है और मैं बहुत क्लियर हूं। उस फाॅर्मेट को अलविदा कहने का वह बिल्कुल सही समय था, जिसे मुझे खेलना बहुत पसंद था। मैंने पहले भारत के लिए 50 ओवर फाॅर्मेट खेला और उसके बाद सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2007। यह आगे बढ़ने का एक अच्छा समय था।

देखें रोहित शर्मा की यह वीडियो

दूसरी ओर, रोहित के टी20 करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खेले गए 159 टी20 मैचों में भारत के लिए 140.89 के स्ट्राइक रेट से कुल 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से पांच शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। तो वहीं अब रोहित बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...