Skip to main content

ताजा खबर

आखिर क्यों टीम इंडिया से गायब हो गए उमरान मलिक, पूर्व गेंदबाजी कोच ने बताई बड़ी वजह

आखिर क्यों टीम इंडिया से गायब हो गए उमरान मलिक, पूर्व गेंदबाजी कोच ने बताई बड़ी वजह

Umran Malik. (Photo By Sam Barnes/Sportsfile via Getty Images)

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। लेकिन वो निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, जिस वजह से उन्हें अंत में टीम से बाहर कर दिया गया। अब उनका हाल ऐसा हो गया है कि आईपीएल 2024 में उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया। आईपीएल 2021 में उमरान मलिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू किया था।

उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थी। वह लगातार मैचों में 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। जून 2022 में उन्होंने भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। भारतीय टीम के लिए कुछ मैच खेलने के बाद वह अपनी जगह खो बैठे। उसके बाद आईपीएल 2024 में उनकी टीम (SRH) ने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा जगह नहीं दी।

उमरान मलिक को लेकर पारस महाम्ब्रे ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने उमरान मलिक के टीम से बाहर होने की वजह बताई है। उनका मानना है कि गेंदबाजी के दौरान नियंत्रण नहीं होना, उनके टीम से बाहर होने का मुख्य कारण है। पारस महाम्ब्रे ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ”मुझे लगता है कि प्रतिभा को बनाना जरूरी है। तेज गति वाला खिलाड़ी दुर्लभ होता है और आप उसमें संभावनाएं देखते हैं।

जब उन्होंने 145-148 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी करते दिखे, मैं उनमें से नहीं हूं जोकि स्पीड गन पर 160 किमी/घंटा देखने से प्रभावित हो जाए। मुझे नहीं लगता ये सही है। आपको पता है कि तेज रफ्तार उसकी स्ट्रैंथ थी। वह निश्चित रूप से तेज था और 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था।

लगातार उस गति से गेंदबाजी करना अच्छा है और उन्होंने ऐसा किया भी है। लेकिन वह ऐसा कैसे करते हैं? टी20 में अगर आप नियंत्रण नहीं रख पाते हैं, तो आपको संघर्ष करना पड़ता है। एक बार जब आप ऐसा करते हैं, तो आप कप्तान का विश्वास खो देते हैं।”

वहीं पारस महाम्ब्रे ने उमरान मलिक को रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी है। जिससे वह अपनी लाइन और लेंथ पर कंट्रोल पा सके। उन्होंने आगे कहा, ”इसलिए, किसी को नियंत्रण हासिल करना होगा और यह तभी संभव होगा जब वह रणजी ट्रॉफी खेलेगा। इसलिए हम उसे रणजी ट्रॉफी के लिए कह रहे हैं। क्योंकि जब वह एक सीजन खेलेगा, दबाव में भी, वह अपने स्किल का प्रदर्शन करने में सक्षम होगा।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...