Skip to main content

ताजा खबर

“आक्रामक क्रिकेट और लापरवाह क्रिकेट खेलने के बीच एक बहुत ही महीन रेखा है”- आर अश्विन ने इंग्लिश टीम पर साधा निशाना

आक्रामक क्रिकेट और लापरवाह क्रिकेट खेलने के बीच एक बहुत ही महीन रेखा है- आर अश्विन ने इंग्लिश टीम पर साधा निशाना

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

इस वक्त भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच कल (28 दिसंबर) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत दर्ज की। यह इस सीरीज में इंग्लैंड की पहली जीत है, इससे पहले खेले गए दो मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली थी। हालांकि मैच जीतने के बावजूद पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड टीम को लताड़ा है।

R Ashwin ने इंग्लैंड की टीम को ट्वीट के जरिए किया ट्रोल

आर अश्विन ने इंग्लैंड की पारी के बीच में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “आक्रामक क्रिकेट और लापरवाह क्रिकेट खेलने के बीच एक बहुत ही महीन रेखा है।” अश्विन का मतलब साफ था कि आपको ये ध्यान देना चाहिए कि आप आक्रामक क्रिकेट खेलने की जगह लापरवाह क्रिकेट तो नहीं खेल रहे, क्योंकि इंग्लैंड की टीम का हर एक बल्लेबाज सिर्फ बड़े शॉट खेलना चाह रहा था।

यहां तक कि वे किसी भी गेंदबाज को टारगेट करना चाह रहे थे, लेकिन आपको मैच की परिस्थिति और गेंदबाजी को समझना होगा, तभी आप सफल हो सकते हैं। इंग्लैंड की टीम लगातार यही गलती इस टी20 सीरीज में करती आ रही थी। वे वरुण चक्रवर्ती पर अटैक करना चाहते हैं और आउट हो जाते हैं। वे तीन मैचों में 10 विकेट निकाल चुके हैं।

हैरी ब्रूक जैसा बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अटैक करते हुए बार-बार आउट हो रहा है। अन्य बल्लेबाज भी अटैक करने के चक्कर में आउट हो रहे हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाज परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे हैं और मैच जीत रहे हैं। हालांकि, राजकोट में बाजी इंग्लैंड ने मारी और सीरीज में खुद को जिंदा रखा। चौथा मैच पुणे में 31 जनवरी को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...