Skip to main content

ताजा खबर

आकाश चोपड़ा को लगता है कि ऋषभ पंत भारत के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज बन सकते हैं, पढ़ें बड़ी खबर 

आकाश चोपड़ा को लगता है कि ऋषभ पंत भारत के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज बन सकते हैं पढ़ें बड़ी खबर

Aakash Chopra and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हाल में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने इस बात पर संदेह व्यक्त किया है कि क्या पंत को भारत को सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज माना जा सकता है या नहीं?

गौरतलब है कि साल 2022 में हुए भयानक कार एक्सीडेंट के बाद, हाल में ही पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में हुए पहले टेस्ट मैच से रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी की है। टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर पंत अपने पुराने जाने-पहचाने अंदाज में नजर आए और शतक जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की। पंत के अब तक खेले गए 34 टेस्ट मैचों में 6 शतक लगाए हैं, जो धोनी के 90 टेस्ट मैचों में लगाए गए 6 शतकों के बराबर है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही आकाश चोपड़ा ने Colors Cineplex पर कहा- पंत भारत के महान टेस्ट बल्लेबाज है या नहीं, उस लिस्ट में अगर एमएस धोनी का नाम है तो उस पर सवाल होगा ही। हालांकि, अगर आप नजर डालें तो SENA देशों में किए गए प्रदर्शन पर विचार करें, तो पंत साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले एकमात्र विकेटकीपर हैं।

चोपड़ा ने आगे कहा- वह (ऋषभ पंत) पहले ही छह शतक टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 58 पारियां खेली हैं, भले ही वह अभी भारत का महान टेस्ट बल्लेबाज ना हो, लेकिन वह निश्चित रूप से अपने करियर को महानतम खिलाड़ी के रूप में खत्म कर सकता है।

दूसरी ओर, आपको पंत के बारे में बताएं तो वह इस समय बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आ रहे हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, अब पंत की नजरें 27 सितंबर से कानपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...