Skip to main content

ताजा खबर

अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान नियुक्त करने के सेलेक्टर्स के फैसले की सराहना की

अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान नियुक्त करने के सेलेक्टर्स के फैसले की सराहना की

Shubman Gill and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: हाल में ही कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से चैंपियंस ट्राॅफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं, रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, तो वहीं दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर, चैंपियंस ट्राॅफी जैसे टूर्नामेंट में गिल को उपकप्तान बनाए जाने के सेलेक्टर्स के फैसले की पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने सराहना करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि इससे पहले जुलाई 2024 में गिल को भारतीय टीम में श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। साथ ही पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भी वह टीम की कमान संभालते हुए नजर आए थे, जहां भारत ने 4-1 से जीत अपने नाम की थी।

Ravichandran Ashwin ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही गिल के उपकप्तान नियुक्त होने की घोषणा के बाद, अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- जरा सोचिए कि हम मौजूदा टीम में से और किसे उप-कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि गिल को नियुक्त करने का फैसला सही था या गलत, लेकिन जो बात उठी थी वह सही थी कि वह पिछली सीरीज में भी उपकप्तान थे।

मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने टेस्ट में कुछ उप कप्तानी भी की है। मुझे लगता है कि यह निर्णय एक भविष्योन्मुखी निर्णय है, क्योंकि प्रबंधन इस बारे में सोच रहा होगा कि भविष्य में उनका नेता कौन हो सकता है।

अश्विन ने आगे कहा- इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। अक्षर और जडेजा के बीच इस बात को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा है कि दोनों में से कौन प्लेइंग इलेवन में खेलेगा। अगर हम ऋषभ पंत और केएल राहुल को देखें, तो वह एक इनकंबेंसी कीपर हैं।

ऐसी संभावना हो सकती है कि पंत और राहुल दोनों खेलें, लेकिन उन्होंने उप कप्तानी उस खिलाड़ी को दी है जिसकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है। अगर शुभमन भविष्य में कप्तान बनते हैं, तो वह अपने मार्गदर्शन के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह पर निर्भर रह सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...