Skip to main content

ताजा खबर

अभ्यास के दौरान भी Hardik के साथ मौजूद रहता है उनका बेटा, नए वीडियो के जरिए हुआ खुलासा

अभ्यास के दौरान भी Hardik के साथ मौजूद रहता है उनका बेटा नए वीडियो के जरिए हुआ खुलासा

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

Hardik Pandya को भले ही क्रिकेट से ब्रेक मिला था, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने ब्रेक में लगातार अभ्यास किया। इस दौरान हार्दिक ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा अपनी फिटनेस पर भी फोकस किया है, दूसरी ओर भारत लौटने के बाद भी इस खिलाड़ी की कड़ी तैयारी जारी है और इस बार खुद पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है।

कब हो रही है Hardik Pandya की टीम इंडिया में वापसी?

Hardik Pandya ने टीम इंडिया से अपनी आखिरी सीरीज जुलाई महीने में खेली थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी को एक लंबा ब्रेक मिला था करीब 2 महीना का। ऐसे में अब पांड्या अक्टूबर महीने में फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है।

Hardik Pandya ने ‘अपनों’ के बीच किया इस बार अभ्यास

*ऑलराउंडर Hardik Pandya ने अपनी नई रील वीडियो शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
*जिसमें ये खिलाड़ी NCA में गेंदबाजी और बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आया।
*नेट्स में इस दौरान हार्दिक ने मारा हेलीकॉप्टर शॉट, भाई क्रुणाल ने देखा अभ्यास।
*साथ ही हार्दिक पांड्या का बेटा अगस्त्य भी नजर आया मैदान पर उनके साथ।

आपको भी पसंद आएगी Hardik Pandya की ये रील वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

हाल ही में कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

टेस्ट क्रिकेट को लेकर अभी कोई तस्वीर साफ नहीं है

काफी दिनों से हार्दिक पांड्या लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे, जिसके बाद उनके घरेलू क्रिकेट और टीम इंडिया से फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने की रिपोर्ट्स सामने आने लगी थी। लेकिन इस चीज को लेकर अभी तक खुद हार्दिक ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है, ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। वैसे हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच और आखिरी फर्स्ट क्लास मैच साल 2018 में खेला था, उसके बाद चोट के चलते वो इस लंबे प्रारूप से दूर हो गए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: विराट कोहली का ट्रैविस हेड पर फूटा गुस्सा! हाथ मिलाने से किया इनकार, देखें वायरल वीडियो

Virat Kohli snubs Travis Head’s handshake after SRH vs RCB match in IPL 2026 (image via X) 2026 आईपीएल का 68वां मैच, जो सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

IPL 2026, Match 69: MI बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, MI vs RR: match review (image via X) आईपीएल 2026 के बेहद अहम मैच नंबर 69 में, मुंबई इंडियंस 24 मई को ‘सुपर संडे’ के दिन, मशहूर वानखेड़े...

23 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल...

“नए मौकों की तलाश में” Vijay Shankar ने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL से की संन्यास की घोषणा

Vijay Shankar retires from domestic cricket and IPL (image via getty) ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपने...