Skip to main content

ताजा खबर

‘अभी बहुत कुछ करना बाकी है’ इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाज बनने के बाद जो रूट 

Joe Root (Photo Source: X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले रूट श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 262 रनों की मैराथन पारी खेलकर वह आउट हो गए।

लेकिन जो रूट के लिए यह पारी आसान नहीं थी। मुल्तान के गर्म माहौल में करीब दो दिन से ज्यादा बल्लेबाजी करना इतना भी आसान नहीं था, रूट को भी कई बार क्रैंप आए और वह मैदान पर डी-हाइड्रेट भी हुए।

लेकिन खिलाड़ी की रनों की भूख कम होने का नाम नहीं ले रही थी। इस मैराथन पारी के बाद वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कुल 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। रूट से आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और रिकी पाॅन्टिंग मौजूद हैं।

जो रूट ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में यह शानदार पारी खेलने के बाद जो रूट ने द स्टैंडर्ड के हवाले से कहा- मुझे स्पष्ट रूप से गर्व है, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है और बहुत सारे रन बनाने हैं। मैं हमेशा सोचता हूं कि आपका सर्वश्रेष्ठ (शतक) ही आपका अगला शतक है। आपको भूखे रहना होगा और योगदान देने के तरीके के अलावा बेहतर होने के तरीके खोजने के लिए तैयार रहना होगा।

रूट ने आगे कहा- मुझे यकीन है कि जब मैं इसे पूरा कर लूंगा तो किसी समय इस पर दोबारा गौर करूंगा और इस पर बहुत गर्व महसूस करूंगा। लेकिन हमारे पास अभी भी इस मैच को जीतने का मौका है जो रोमांचक है। हम टेस्ट मैच के अंत में देखेंगे कि यह कैसा लगता है।

আরো ताजा खबर

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...

“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Mohammed Siraj(Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर...