
Rohit Sharma and Ajit Agarkar (Photo Source: X/Twitter)
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में उनके स्टैंडर्ड के अनुसार बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। न्यूजीलैंड द्वारा घरेलू सीरीज में व्हाइट वॉश होने के बाद हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में 3-1 से हार मिली। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) बिल्कुल भी खुश नहीं है। इसी वजह से टीम को लेकर कड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
दरअसल रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इन दोनों प्लेयर्स ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब ये दोनों प्लेयर्स केवल वनडे और टेस्ट में ही खेलते हैं। अभी तक होता यह था कि कई सारे सीनियर खिलाड़ी खुद इस बात का फैसला कर लेते थे कि उन्हें किस सीरीज में खेलना है या किस सीरीज में नहीं। कई बार टी20 या वनडे सीरीज में सीनियर प्लेयर्स ने अपनी मर्जी से आराम ले लेते थे।
BCCI ने प्लेयर्स की मनमानी खत्म करने के लिए निकाला नया तरीका
अब बीसीसीआई ने उन प्लेयर्स की इस मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। बीसीसीआई ने कहा है कि खिलाड़ियों को अब खुद से यह फैसला करने का अधिकार नहीं होगा कि वो किस सीरीज में खेलना चाहते हैं या किसमें नहीं। खबरों के मुताबिक खिलाड़ियों को अगर किसी सीरीज में नहीं खेलना है तो फिर उन्हें उसके लिए वैलिड मेडिकल प्रूफ देना होगा कि आखिर क्यों वो नहीं खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही में बोर्ड ने पहले ही सभी स्टार खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने के लिए कह दिया है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली शर्मनाक हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी हर एक भारतीय खिलाड़ी से घरेलू क्रिकेट में खेलने की बात कही थी। उनका कहना था कि चाहे वो सीनियर हो या जूनियर हर प्लेयर को डोमेस्टिक क्रिकेट को अहमियत देना जरूरी है। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी पूर्व क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी थी।
8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद
IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?
सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

