Skip to main content

ताजा खबर

अब तो दौड़कर रन लेने में भी Rohit Sharma की हवा टाइट हो जाती है, आप भी देखो ये वीडियो

अब तो दौड़कर रन लेने में भी Rohit Sharma की हवा टाइट हो जाती है आप भी देखो ये वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

धीरे-धीरे कप्तान Rohit Sharma टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बोझ बनते जा रहे हैं, जहां लगातार वो टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक फ्लॉप प्रदर्शन का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं। जिसके बाद फैन्स हिटमैन से हद से ज्यादा गुस्सा हैं, इस बीच गाबा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित की एक बात Stump Mic में कैद हो गई है।

कप्तान Rohit Sharma फेल, केएल-जडेजा का चला बल्ला

एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान Rohit Sharma बल्लेबाजी में फेल हो गए, जहां वो महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इस बीच टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और सर जडेजा का बल्ला जमकर चला, जहां इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान में गजब की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक अपने नाम किया।

अब तो दौड़कर भी रन नहीं ले पा रहे कप्तान Rohit Sharma!

*गाबा टेस्ट मैच से कप्तान Rohit Sharma का एक वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में केएल राहुल ने लिया था एक रन, लेकिन इसे लेकर काफी हां-ना हुआ।
*जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा डाइव लगाकर पहुंचे थे क्रीज के अंदर।
*वहीं रन पूरा करने के बाद हिटमैन ने केएल को कहा- मैं तो रूक गया था यार।

आप भी देखो कप्तान Rohit Sharma का ये वीडियो

स्मिथ ने पकड़ा था केएल राहुल का शानदार कैच

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

Virat Kohli को खास सलाह दी थी Sunil Gavaskar ने

हाल ही में Sunil Gavaskar ने एक बयान दिया था, जो विराट कोहली के ऑफ साइड में शॉट खेलने से लेकर जुड़ा था। अपने बयान में गावस्कर ने कहा था-  कोहली को अपने हीरो यानी की सचिन तेंदुलकर को देखने की जरूरत है, जिस तरह से तेंदुलकर ने अपने ऑफ साइड के खेल पर अपना धैर्य और नियंत्रण बनाए रखते हुए सिडनी में 241 रन बनाए थे। सचिन ने ऑफ साइड यानी की कवर में कोई शॉट नहीं खेला क्योंकि इससे पहले वो कवर में खेलने की कोशिश करते हुए आउट हो रहे थे। उन्होंने जो शॉट खेले वे काफी हद तक सीधे या ऑन साइड पर थे। गावस्कर ये भी बोले थे कि कोहली को अपने ‘बॉटम हैंड’ खेल पर भरोसा करना चाहिए, कोहली के पास इतना शानदार बॉटम हैंड खेल है कि वो उस क्षेत्र में सीधे या मिडविकेट की ओर खेल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...