Skip to main content

ताजा खबर

“अब एक फैन की तरह…”, टिम साउदी हैमिल्टन में आखिरी टेस्ट मैच के बाद हुए इमोशनल

“अब एक फैन की तरह…”, टिम साउदी हैमिल्टन में आखिरी टेस्ट मैच के बाद हुए इमोशनल

Tim Southee (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में 423 रनों से शानदार जीत हासिल की। इंग्लैंड की टीम 658 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह मैच न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था, उन्होंने 17 साल के यादगार करियर को अलविदा कह दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, फैंस और दिग्गज सर रिचर्ड हेडली ने शानदार अंदाज में टिम साउदी को विदाई दी। हैमिल्टन में आखिरी टेस्ट के बाद गेंदबाज काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा कि अब वह एक फैन की तरह इस फॉर्मेट का मजा लेने वाले हैं। साउदी का संन्यास न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक युग का अंत है, क्योंकि साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर टेस्ट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

यह भी पढ़े:- NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने 423 रनों के अंतर से जीता तीसरा टेस्ट, लेकिन सीरीज हुआ इंग्लैंड के नाम

फेयरवेल स्पीच के दौरान इमोशनल हुए टिम साउदी

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद अपने इमोशनल फेयरवेल स्पीच में टिम साउदी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट, अपने परिवार, साथी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और फैंस का उनके पूरे करियर में समर्थन के लिए थैंक्यू कहा। उन्होंने फिर से रग्बी खेलने इच्छा व्यक्त की, बता दें यह वह खेल है जिसे वह क्रिकेट में आने से पहले खेलते थे।

इस अवसर पर कुछ लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। सबसे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट, पिछले 17 सालों में आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए। बहुत-बहुत धन्यवाद। परिवार। वे ही हैं जो उतार-चढ़ाव के दौरान हमारे साथ खड़े रहते हैं। टीम के साथियों ने इस सफर को बहुत मजेदार बनाया, और साथ ही सपोर्ट स्टाफ ने भी। फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। बड़ी संख्या में लोगों के सामने खेलना हमेशा शानदार होता है, और इस हफ्ते सेडन पार्क में बड़ी भीड़ के सामने खेलना बहुत खास रहा। धन्यवाद। एक फैन के रूप में देखने के लिए उत्सुक हूं। सभी को शुभकामनाएं, यह हमेशा से एक सपना रहा है, लेकिन मुझे देखना होगा कि अगले कुछ समय में शरीर कैसा प्रदर्शन करता है।

19 साल की उम्र में किया था टेस्ट डेब्यू

टिम साउदी ने 19 साल की उम्र में 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में उन्होंने 5/55 और 40 गेंदों में 77 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था। वह सर रिचर्ड हेडली (431 विकेट) के बाद न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। साउदी ने 391 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के जड़ साउदी ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...