Skip to main content

ताजा खबर

अबू धाबी में NBA मैच के दौरान रोहित शर्मा ने Iker Casillas और Abdu Rozik के साथ खिंचाई फोटो

Rohit Sharma and Abdu Rozik (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पत्नी रितिका सजदेह के साथ, हाल में ही अबू धाबी के एतिहाद एरिना में हुए NBA में बोस्टन सेलेटिक्स और डेनवर नगट्स के बीच हुए मैच में नजर आए हैं। मुकाबले में सेलेटिक्स ने डेनवर को 107-103 से हराया है।

रोहित शर्मा के अलावा इस मैच को देखने के लिए दुनियाभर के कुछ प्रसिद्ध लोग यहां पहुंच थे। तो वहीं इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा स्पेन के दिग्गज गोलकीपर Iker Casillas के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि गोलकीपर ने रियाल मैड्रिड के साथ 25 साल फुटबाॅल खेला है, और यह फुटबाॅल क्लब रोहित का फेवरेट क्लब है।

साथ ही रोहित फेमस तजाकिस्तानी प्लेबैक सिंगर और रियालिटी शो बिगबाॅस सीजन 16 का हिस्सा रहे Abdu Rozik के साथ भी नजर आए। दोनों के एक साथ फोटो को, फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें रोहित शर्मा की ये फोटोज

Captain Rohit Sharma, Ritika Sajdeh with Abdu Rozik at the NBA Games in Abu Dhabi.

– A beautiful picture. 👌 pic.twitter.com/ovGTa8jhAq

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 5, 2024

Rohit Sharma with Iker Casillas at the NBA Abu Dhabi Game. 🔥

– A legendary picture…!!!! pic.twitter.com/nd8nDHb3I4

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 4, 2024

दूसरी ओर, आपको रोहित शर्मा के बारे में जानकारी दें तो वह हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था। तो वहीं अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरू होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

मैं धोनी के ऊपर रोहित को चुनूंगा: हरभजन सिंह

बता दें कि हाल में ही पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन ने रोहित शर्मा को लेकर कहा-  मैंने धोनी से ऊपर रोहित को चुना क्योंकि, रोहित लोगों के कप्तान हैं। वह लोगों के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि वे क्या चाहते हैं। उनके टीम के साथी उनसे बहुत अच्छे से जुड़ते हैं। लेकिन धोनी का अंदाज अलग था, उन्होंने किसी से बात नहीं की, वह अपनी चुप्पी के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करना चाहते थे।

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...